Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, भैंसा से टकराई हमसफर एक्सप्रेस

Bihar Train Accident: बिहार के बगहा में बड़ा रेल हादसा टल गया. हमसफर एक्सप्रेस से अचानक भैंसा टकरा गया. लेकिन इस दौरान ट्रेन के चालक ने किसी तरह सूझबूझ दिखाई, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई.

Bihar Train Accident: पश्चिम चंपारण जिला के बगहा में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, कटिहार से दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 15705) वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल वाले इलाके में एक भैंसा से टकरा गई. यह घटना वाल्मीकिनगर रोड और पनियहवा स्टेशन के बीच मदनपुर रेलवे ढाला के पास हुई. घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक रेलवे ट्रैक पर एक भैंसा आ गया, जिससे तेज रफ्तार ट्रेन उससे टकरा गई.

ट्रेन चालक ने दिखाई सूझबूझ

दरअसल, यह घटना गुरुवार की देर शाम हुई. लेकिन इस दौरान ट्रेन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. जिससे ट्रेन डिरेल होने से बाल-बाल बच गई और सैकड़ों यात्रियों की जान सुरक्षित रही. जानकारी के मुताबिक, आस-पास के ग्रामीण इलाके से चरवाहे हर रोज अपने मवेशियों को चराने के लिए वीटीआर जंगल इलाके की ओर रेलवे ट्रैक पार करते हैं. इसी दौरान भैंसों के झुंड से एक भैंसा भटककर ट्रैक पर पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया.

ट्रेन यात्रियों के बीच दहशत

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया. लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई. सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया, जिसके बाद परिचालन को फिर से सामान्य किया गया. इस दौरान रेलखंड पर कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही.

इससे पहले भी हो चुकी है घटनाएं

बताया जा रहा है कि यह इलाका वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आता है, जहां जंगली और पालतू जानवरों का रेलवे ट्रैक पर आना-जाना एक गंभीर और लगातार बनी रहने वाली समस्या है. पहले भी इस रास्ते पर बाघ, गैंडा, मगरमच्छ समेत कई जानवरों के ट्रेन से टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जंगल से सटे रेल ट्रैक पर बाउंड्री वॉल बनाई गई है, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

स्टेशन मास्टर ने क्या कहा?

इस संबंध में वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के स्टेशन मास्टर पी.एन. पाण्डेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

(बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट)

Also Read: Railway Bridge In Bihar: विक्रमशिला कटारिया पुल इस साल तक बनकर हो जायेगा तैयार, जानिये कहां तक पहुंचा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >