सीतामढ़ी में पर्यटन विभाग बनाएगा पांच मंजिला होटल, 30 करोड़ रुपये की आयेगी लागत, मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

बिहार पर्यटन विभाग द्वारा होटल जानकी विहार के परिसर में नये होटल के निर्माण के लिए 29.87 करोड़ रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है.

सीतामढ़ी में पर्यटन विभाग करीब 30 करोड़ की लागत से एक नया पांच मंजिला होटल का निर्माण करायेगा. पर्यटन विकास निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. 24 महीने में निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा. पर्यटन विभाग ने इसकी प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है.

क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी

पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने बताया कि नये होटल में 54 रूम, 04 सुईट रूम, स्वीमिंग पुल, 90 कार तथा पांच बस की पार्किंग बनेगी. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में पर्यटकों को उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण पर्यटकीय सुविधाओं की प्राप्ति हो, इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा लगातार आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. इस क्रम में मां जानकी की जन्मभूमि में बजट होटल के निर्माण की योजना बनायी गयी है.

राशि स्वीकृत

विभाग द्वारा होटल जानकी विहार के परिसर में नये होटल के निर्माण के लिए 29.87 करोड़ रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है. मिश्रा ने कहा कि माता जानकी की जन्मभूमि पुनौराधाम में पर्यटन विभाग द्वारा व्यापक रूप से विकास का कार्य किया जा रहा है. वहां 50 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का भी कार्य किया जा रहा है, ताकि बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं का निर्माण हो सके.

आधारभूत सुविधाओं के निर्माण के उपरांत यहां श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिन्हें बेहतर आवासन की सुविधा की आवश्यकता होगी. इसे ध्यान में रखते हुए बजट होटल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है ताकि पर्यटकों को यहां आकर उत्तम पर्यटकीय सुविधाओं की अनुभूति प्राप्त हो.

इसे भी पढ़ें: जमीन सर्वेक्षण के बीच बड़ा निर्देश जारी, अंचल अधिकारी और कर्मचारी हो जाएं अलर्ट

Lawrence Bishnoi मामले पर बदले पप्पू यादव के सुर, बोले- ये सब नहीं पूछो, किया था गैंग सफाया का दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >