Bihar Teacher News: बिहार के इस जिले में गर्मी की छुट्टियों के बाद 5800 से अधिक शिक्षक एब्सेंट, बिन कुछ बताए स्कूल से गायब

Bihar Teacher News: पटना जिले में गर्मी की छुट्टियों के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक स्कूल नहीं लौटे हैं. 3524 शिक्षक लंबी छुट्टी पर हैं और 2316 बिना सूचना के एब्सेंट हैं. ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर इनकी उपस्थिति दर्ज नहीं है. इस वजह से शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है और जांच शुरू हो चुकी है.

Bihar Teacher News: पटना जिले में सरकारी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 23 जून को समाप्त हो गईं. लेकिन स्कूल खुलने के बाद भी हजारों शिक्षक अभी तक स्कूल नहीं लौटे हैं. जिला शिक्षा कार्यालय (DEO) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 3524 शिक्षक लम्बी छुट्टियों पर हैं, जबकि 2316 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना या आवेदन के स्कूल से गायब हैं. इन शिक्षकों ने न तो स्कूल में उपस्थित होने की सूचना दी है और न ही ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है.

बिना किसी सूचना के गायब हैं

ई-शिक्षा कोष पोर्टल शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का माध्यम है. यहां के आंकड़े बताते हैं कि पटना जिले में कुल 22905 शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें से 17065 शिक्षक ही नियमित रूप से पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. शेष शिक्षक या तो अवकाश पर हैं या बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं. इससे जिले के कई विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है.

गलत करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करें जो बिना सूचना के अनुपस्थित हैं. साथ ही फर्जी ऑनलाइन हाजिरी देने वालों की भी जांच की जा रही है.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि रैंडम ऑडिट के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति की सच्चाई की पड़ताल की जाएगी. इसमें जो शिक्षक अनुशासनहीनता में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नियम और सख्त बनाये जायेंगे

शिक्षा विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि हालात नहीं सुधरे तो भविष्य में ई-हाजिरी प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया जा सकता है ताकि स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >