Patna News: मनेर थाना की हाजत में आत्महत्या की कोशिश, चादर को फंदा बनाकर झूला अभियुक्त

Patna: पटना के मनेर थाना के हाजत में एक अभियुक्त ने खुदकुशी की कोशिश की. चादर का फंदा बनाकर वह झूल गया. उसकी हालत बिगड़ी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Patna News: मनेर थाना के हाजत में बंद एक अभियुक्त ने आत्महत्या की कोशिश की. हाजत में ही उसने फंदा लगा लिया और खुदकुशी का प्रयास किया. समय रहते युवक को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया. आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर आए जहां युवक का इलाज चल रहा है. इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है.

चादर से फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश

मनेर थाना के हाजत में बंद एक मामले में अभियुक्त ने बिछी चादर से फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की. अभियुक्त के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही मनेर थाना में हड़कंप मच गया. इसके बाद मनेर पुलिस के द्वारा आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां अभियुक्त का इलाज चल रहा है. हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

ALSO READ: बिहार में 30 साल पहले दो भाइयों का हुआ था गलत एनकाउंटर, ट्रेन का स्टॉपेज देने पर मजबूर हुए थे रेल मंत्री

लोगों की भीड़ मौके पर जुटी

इस घटना को लेकर लोगों की भीड़ मौके पर जुटी रही. अभियुक्त की पहचान विक्की कुमार के रूप में की गयी है. खुदकुशी के प्रयास के इस मामले की जानकारी लेने के लिए मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार समेत और पुलिसकर्मियों से संपर्क किया गया. लेकिन कुछ भी बोलने से पुलिस अधिकारी परहेज कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >