Bihar Success Story: रोहतास की ये बेटी बनीं रोल मॉडल, प्रोफेसर बन स्टूडेंट्स को दिखाएंगी नई दिशा, सक्सेस का क्रेडिट पति को दिया

Bihar Success Story: रोहतास जिले की डॉ. हेमा कुमारी ने बड़ी सफलता हासिल कर पटना यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया. वे बिहार की बेटियों के लिए रोल मॉडल बन गईं हैं. हेमा अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपने पति और परिवार को देती हैं. आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आइए उनसे जुड़ी खास बातें जानते हैं...

Bihar Success Story: बिहार के रोहतास जिले की डॉ. हेमा कुमारी अब राज्य की बेटियों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर पटना यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया है. यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि जिले की तमाम बेटियों के लिए एक प्रेरणा भी हैं.

पति और परिवार को सफलता का श्रेय

एक शिक्षिका के रूप में उनका यह दूसरा सफर होगा और अनगिनत छात्रों के भविष्य को रोशन करेंगी. वे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति अशोक कुमार और पूरे परिवार के सकारात्मक सहयोग को देती हैं. डॉ. हेमा कुमारी भोजपुर जिले के बिहियां की बेटी हैं और रोहतास जिले के सासाराम निवासी वरीय अधिवक्ता रहे स्व. अमिरचंद राम की बहू हैं. वर्तमान में वे बिहार शिक्षा सेवा प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, शेरघाटी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं.

पिता ने हमेशा किया मोरल सपोर्ट

रोहतास की हेमा अपनी इस सफलता को लेकर कहती हैं कि इस सफलता को पाने में उनके पूरे परिवार ने सपोर्ट किया. उनकी शादी से पहले उनके पिता और मां ने पूरा सपोर्ट किया. पिताजी ने मोरल सपोर्ट किया, पढ़ाई-लिखाई करवाई और हर एक कदम पर पूरा साथ दिए. इसके साथ ही हेमा की शादी के बाद उनके पति ने पूरा सपोर्ट किया. साथ ही उनके बच्चे और परिवार के लोग भी हमेशा उन्हें मोटिवेट करते रहे.

भोजपुर से शुरू हुई हेमा की पढ़ाई

हेमा मूल रूप से भोजपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहिया से 12वीं तक पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन पटना के मगध महिला कॉलेज से की. हेमा ने बी. एससी पूरा किया. इस दौरान वे कॉलेज के कैंपस हॉस्टल में रहीं. इसे बाद हेमा ने पटना साइंस कॉलेज से एम. एससी भी कंपलीट की.

पढ़ाई के बीच ही हुई शादी

एम. एससी की पढ़ाई के दौरान ही डॉ. हेमा कुमारी की शादी हो गई. सासाराम निवासी वरीय अधिवक्ता रहे स्व. अमिरचंद राम के बेटे अशोक कुमार से हेमा की शादी हुई. शादी के बाद उन्होंने पति से अपनी पढ़ाई जारी रखने की बात कही. जिस पर उनके पति अशोक ने भी पूरा सपोर्ट किया. जिसका नतीज यह रहा कि उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी.

शादी के बाद भी जारी रखी पढ़ाई

एम. एससी कंपलीट करने के बाद हेमा ने वीमेन ट्रेनिंग कॉलेज से बीएड भी किया. इसके बाद पीजी डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन से एमएड की पढ़ाई पूरी की. जिसके बाद उन्हें पहली सफलता हाथ लगी और वे साल 2007 में एक स्कूल में प्लस 2 की शिक्षिका बनीं. इसके बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और नेट जीआरएफ साल 2010 में क्लियर किया. इसके बाद पीएचडी की भी पढ़ाई पूरी की. जिसके बाद बतौर लेक्चरर वे 1 जुलाई 2020 को नौकरी ज्वाइन की और अब तक अपने पद पर बनी हुई है. ऐसे में अब उन्होंने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर पटना यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया.

परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए पाई सफलता

इस तरह से हर एक पायदान पर अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की. कहा जाता है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां काफी ज्यादा बढ़ जाती है. पूरे परिवार का ख्याल रखते हुए और हर एक जिम्मेदारी को जस्टिफाई करते हुए हेमा ने सफलता हासिल की. डॉ. हेमा कुमारी के दो बच्चे हैं. एक बेटी 11 साल है जबकि उनका बेटा 16 का है.

कई स्टूडेंट्स का करेंगी मार्गदर्शन

हेमा का कहना है कि वे अपने बिजी शेड्यूल में से किसी भी तरह से पढ़ाई के लिए समय जरूर ही निकाल लेती थी. परिवार से जुड़ी तमाम जिम्मेदारियों को निभाते हुए और पूरे परिवार के सपोर्ट से मनचाहा मुकाम हासिल किया. आज शिक्षक दिवस के मौके पर हेमा की सफलता की चर्चा पूरे जिले में हो रही. असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रहते हुए अब वे कई स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करेंगी.

(पटना से राजकमल की रिपोर्ट)

Also Read: Pappu Yadav: पप्पू यादव ने अपने 5 महीने का वेतन इन बाढ़ पीड़ित राज्यों को सौंपा, बोले- जरूरत पड़ी तो पूरे साल का दे दूंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >