Bihar में इस महीने के बाद नहीं चला पाएंगे स्पीड में गाड़ी, NH-SH पर तय होगी स्पीड लिमिट

Bihar: परिवहन विभाग ने अधिकतम गति तय करने के लिए जिस कमेटी का गठन किया है.उस कमेटी की रिपोर्ट अगले माह अंत तक आने की संभावना है.

Bihar: राज्यभर के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय उच्चमार्ग समेत पथ निर्माण एवं नगर निकाय के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर चल रही तेज रफ्तार की गाड़ियों पर दिसंबर से ब्रेक लग जायेगा. परिवहन विभाग ने अधिकतम गति तय करने के लिए जिस कमेटी का गठन किया है.उस कमेटी की रिपोर्ट अगले माह अंत तक आने की संभावना है. विभाग के सचिव कमेटी के अध्यक्ष हैं, जबकि एडीजी यातायात उपाध्यक्ष हैं. वहीं, राज्य परिवहन आयुक्त को सदस्य सचिव बनाया गया है.परिवहन, पथ निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग सहित बिहार राज्य पथ विकास निगम, बिहार राज्य पुलिस निर्माण निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी इसके सदस्य हैं, जो काम को जल्द -से -जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.

आम लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद तय की जायेगी गति सीमा

परिवहन विभाग के मुताबिक कमेटी सड़क सुरक्षा परिषद, संबंधित निर्माण एजेंसी, डीएम और आम जनता से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद अलग-अलग सड़कों एवं क्षेत्रों के लिए गति सीमा निर्धारित करेगी. हाल के दिनों में नयी-नयी सड़कों का निर्माण हुआ है, जहां गाड़ियों की रफ्तार तय करना जरूरी है. ग्रामीण सड़कों, एनएच व एसएच पर दुर्घटनाएं बढ़ी हैं. इस कारण से नये सिरे से गति सीमा तय करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है.

गति सीमा के साथ ही अधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र होंगे चिह्नित

विभाग के मुताबिक गति सीमा तय होने के साथ ही अधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र चिह्नित होंगे. जहां दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं. उन सभी जगहों पर कैमरा लगाया जायेगा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि यातायात नियम तोड़ने पर ऑनलाइन चालान कट सकें.

ओवर स्पीड और ओवर टेक से होती हैं सबसे अधिक दुर्घटनाएं

सड़कों पर ओवर स्पीड और ओवर टेक करने के कारण सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. ऐसे में गति सीमा तय होने के बाद तेज गाड़ियों पर सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. ओवर स्पीड से दुर्घटनाओं में पटना, मुजफफरपुर, गया, भागलपुर, बांका, जहानाबाद, बेगूसराय, दरभंगा व भोजपुर सहित अन्य जिलों की सड़के हैं, जहां सबसे अधिक ओवर टेक और ओवर स्पीड करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है.

इसे भी पढ़ें: Durga Puja: पटना के 30 दुर्गा पूजा पंडाल होंगे सील! जानें कारण

 सिर्फ इन शिक्षकों को ट्रांसफर-पोस्टिंग में मिलेगी वरीयता, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >