Bihar Special Bus: बिहार में अब दिव्यांगों के लिये चलाई जायेगी स्पेशल बसें, जानिये क्या कुछ मिलेगी सुविधाएं

Bihar Special Bus: बिहार में महिलाओं के लिये पिंक बस के बाद अब दिव्यांगों के लिये स्पेशल बस चलाने की योजना बनाई जा रही है. दिव्यांगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए यह खास पहल की जा रही है. इस बस में कम ऊंचाई वाली सीटें, ऑडियो अलर्ट के अलावा कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी.

Bihar Special Bus: बिहार में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार की तरफ से कई पहल किये जा रहे हैं. महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिये पिंक बसों को चलाने का एलान किया गया था. जिसके बाद अब बिहार में दिव्यांगों के लिये स्पेशल बसें चलाने की योजना तैयार की जा रही है. दरअसल, समाज कल्याण विभाग के रिक्वेस्ट पर परिवहन विभाग की तरफ से जल्द ही कवायद शुरू की जा सकती है.

किस जिले से हो सकती है शुरुआत?

जानकारी के मुताबिक, बिहार में दिव्यांगों की संख्या 23 लाख के आस-पास है. अगर स्पेशल बस चलाने को लेकर पूरी तरह से सहमति बनती है तो इसकी शुरुआत पटना से हो सकती है. इसके बाद अलग-अलग जिलों में दिव्यांगों के लिये स्पेशल बस चलाई जायेगी. दरअसल, समाज कल्याण और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच पिछले दिनों बैठक हुई थी. जिसमें दिव्यांगों के लिये समाज कल्याण की तरफ से कहा गया कि उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल बस चलानी चाहिए.

समाज कल्याण विभाग ने किया रिक्वेस्ट

बैठक में यह भी कहा गया कि अभी जो बसें चलाई जा रही है, उसमें दिव्यांगों के लिये सीटें आरक्षित होती है. लेकिन सामान्य बसों में यात्रा करने में उन्हें काफी परेशानी होती है. ऐसे में जिस तरह से महिलाओं के लिये पिंक बसें चलाई जा रही है, वैसे ही दिव्यांगों के लिये स्पेशल बसें चलाई जा सकती है. जानकारी के मुताबिक, फिलहाल इसे लेकर टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है.

स्पेशल बस में दिव्यांगों को मिलेगी ये सुविधाएं

इसके साथ ही इस स्पेशल बस में दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, व्हीलचेयर के लिये बस में काफी जगह होगी. इसके साथ ही सीढ़ी वाला प्रवेश नहीं होगा, कम हाइट वाली सीटें रहेंगी, ऑडियो अलर्ट और हैंडरेल जैसी फैसिलिटी उन्हें मिलेगी. दरअसल, इस बस को खासकर दिव्यांगों और बुजुर्गों को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है. बस स्टॉप से आसानी से वे बिना किसी परेशानी के बस पकड़ सकेंगे.

Also Read: Samrat Choudhary: ‘वो बाबा-ब्रह्मचारी हैं और मैं राजनीतिक कार्यकर्ता, माफियाओं को चुन-चुनकर जेल में बंद करेंगे’, सम्राट चौधरी एक्शन में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >