Bihar Sindhu Darshan Yatra Yojana: बिहार सरकार ने राज्य के लोगों को लद्दाख स्थित सिंधु नदी के दर्शन कराने के लिए एक बेहद अनोखी शुरुआत की है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में ‘सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना-2026’ को मंजूरी दे दी गई है. इस नई योजना के तहत बिहार के नागरिकों को लद्दाख यात्रा पर जाने के लिए सरकार की तरफ से 20 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी.
यात्रा खर्च का आधा पैसा देगी सरकार
बिहार पर्यटन विभाग की ओर से तैयार किए गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने पास कर दिया है. योजना के नियम के मुताबिक, लद्दाख यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के कुल खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा या अधिकतम 20 हजार रुपये (दोनों में से जो भी कम होगा) अनुदान यानी सब्सिडी के रूप में सरकार देगी. इस योजना का फायदा केवल बिहार के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा, जिनकी उम्र कम से कम 18 साल या उससे ज्यादा होनी अनिवार्य है.
हर साल 100 श्रद्धालुओं को मिलेगा मौका
सरकार ने इस योजना के तहत फिलहाल सीमित संख्या तय की है. हर साल बिहार के अधिकतम 100 श्रद्धालुओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा. पर्यटन विभाग बहुत जल्द इस योजना से जुड़ी डिटेल्ड गाइडलाइन और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया जारी करेगा. सरकार का मानना है कि इस कदम से देश की राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता मजबूत होगी और जो लोग पैसों की तंगी के कारण लद्दाख नहीं जा पाते थे, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, जानें कितना है किराया
लद्दाख योजना के अलावा बिहार कैबिनेट ने राज्य में पर्यटन और एयर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है. अब बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए पटना से हेलीकॉप्टर सेवा (हेली टूरिज्म) शुरू की जा रही है. इसके तहत पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए लोग सीधे हवाई सफर का आनंद ले सकेंगे. सरकार ने इसके लिए प्रति यात्री किराया भी तय कर दिया है, जो इस प्रकार है:
पटना से राजगीर रूट- 4000 रुपये प्रति यात्री
पटना से वाल्मीकिनगर रूट- 5000 रुपये प्रति यात्री
पटना से कैमूर रूट- 6000 रुपये प्रति यात्री
इसे भी पढ़ें: पिस्टल, फेसबुक लाइव और ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी
भरत तिवारी के एनकाउंटर को बिहार के शिक्षा मंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- हाफ एनकाउंटर होना चाहिए था
