बिहार के 80 हजार स्कूलों का बदलेगा टाइम टेबल, 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट, सुबह 6:30 बजे से लगेगी क्लास

Bihar School Timing: बिहार के सभी सरकारी स्कूल 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे. अब स्कूल सुबह 6:30 बजे से खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे छुट्टी होगी, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी.

Bihar School Timing: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के सभी करीब 80 हजार सरकारी विद्यालय अब 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे. इस बदलाव के तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. शिक्षकों को 12:30 बजे तक स्कूल में रहना होगा.

गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला

यह निर्णय गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके. कई जिलों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पूर्व निर्देशों के आधार पर हैं.

सुबह प्रार्थना और चेतना सत्र से होगी शुरुआत

नए टाइम टेबल के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना और चेतना सत्र आयोजित किया जाएगा. इसके बाद 7:00 बजे से कक्षाओं की शुरुआत होगी. पहली घंटी 7:00 से 7:40 बजे, दूसरी 7:40 से 8:20 बजे और तीसरी 8:20 से 9:00 बजे तक चलेगी.

मध्यांतर में मिलेगा मिड-डे मील

9:00 से 9:40 बजे तक मध्यांतर रखा गया है. इसी दौरान प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) दिया जाएगा. इसके बाद 9:40 से 10:20 बजे तक चौथी घंटी की पढ़ाई होगी.

12:20 बजे छुट्टी, फिर शिक्षकों की समीक्षा बैठक

इसके बाद 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं, 11:00 से 11:40 बजे तक छठी और 11:40 से 12:20 बजे तक सातवीं घंटी चलेगी. सातवीं घंटी के बाद 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. बच्चों की छुट्टी के बाद 12:20 से 12:30 बजे तक शिक्षक प्रधानाध्यापक की देखरेख में दिनभर की पढ़ाई की समीक्षा करेंगे. साथ ही अगले दिन की योजना और दिए गए होमवर्क की जांच भी की जाएगी.

गुणवत्ता सुधार पर भी जोर

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इस नए टाइम टेबल के साथ पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए विभिन्न स्तरों पर निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके.

Also Read: ‘मैंने अपने पति को मार डाला, मुझे जेल भेजिए…’, बिहार में पत्नी की खौफनाक साजिश, हत्या के बाद खुद पहुंची थाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >