सरकार का बड़ा फैसला, विदेश जाने वाले बिहार के SC-ST छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Bihar: बिहार के एससी-एसटी छात्रों को अब विदेश में उच्च शिक्षा के लिए नेशनल ओवरसीज स्कीम के तहत छात्रवृत्ति मिलेगी. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के साथ बैठक में बिहार के मंत्री लखेंद्र पासवान के इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है. नए हॉस्टल के निर्माण के लिए प्रति छात्र 4 लाख रुपये तक के आवंटन को भी मंजूरी मिली है.

Bihar: ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जायेगी. एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार और केंद्र सरकार के विभागीय सचिव से बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति जतायी है.

क्या बोले लखेंद्र पासवान

मंत्री लखेंद्र पासवान ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के सामने नेशनल ओवरसीज स्कीम के तहत विदेश जाने वाले बिहार के एससी-एसटी छात्र-छात्रों को छात्रवृत्ति देने पर अपना प्रस्ताव पेश किया, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है. मंत्री लखेंद्र पासवान ने बच्चों के एजुकेशनल अपलिफ्टमेंट के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बच्चों के नये छात्रावास की जरूरत बतायी.

इसके लिए केंद्र सरकार से उन्होंने 3.5 से चार लाख रुपये प्रति छात्र (छात्रावास निर्माण के लिए) के दर से रुपये आवंटन करने की मांग रखी, (एक सौ छात्रों के लिए चार करोड़ और दो सौ छात्रों के लिए आठ करोड़) जिसकी केंद्रीय मंत्री ने प्रशंसा करते हुए अपनी सहमति व्यक्त की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:  तैयार हो जाइए! 2027 जनगणना को लेकर बिहार सरकार ने कसी कमर, जिलों में कमेटियां गठित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >