आमस-दरभंगा से लेकर पटना-गया डोभी रोड तक, बिहार की लाइफलाइन सड़कों पर हुई हाई-लेवल मीटिंग

Bihar Road Projects: पटना में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की. इस दौरान जेपी गंगा पथ, पटना रिंग रोड और सोनपुर एयरपोर्ट से जुड़ी कनेक्टिविटी पर चर्चा हुई. अधिकारियों को ट्रैफिक जाम कम करने और सड़क परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए.

Bihar Road Projects: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार को पटना में बैठक कर बिहार में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और एनएचएआई से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस बैठक में राज्य के पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. अलग-अलग जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े.

इन प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

बैठक में पटना की सड़क परियोजनाओं और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर बात हुई. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेपी गंगा पथ के दोनों पहुंच रूट को ट्रांसपोर्ट प्लानर की मदद से विकसित किया जाए.

इसका मकसद यह है कि बनने वाले पुल को अटल पथ, पाटलिपथ, जेपी गंगा पथ और दीघा-शेरपुर गंगा पथ से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को सुचारु रखने और जाम कम करने के लिए जरूरी जंक्शन भी बनाए जाएं.

बैठक के दौरान बिहार में चल रही कई बड़ी सड़क परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई. इनमें आमस-दरभंगा, गलगलिया-बहादुरगंज, मुंगेर-मिर्जा चौकी, रजौली-बख्तियारपुर, पटना रिंग रोड, पटना-गया-डोभी और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. अधिकारियों ने इन परियोजनाओं की प्रगति, जमीन अधिग्रहण की स्थिति और निर्माण कार्य में आ रही चुनौतियों के बारे में जानकारी दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सोनपुर में बनने वाले एयरपोर्ट पर क्या बात हुई

पटना रिंग रोड के उत्तरी हिस्से के मार्ग को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई. अधिकारियों ने बताया कि सोनपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है. राज्य सरकार ने दिघवारा से सराय तक रिंग रोड के उत्तरी हिस्से के लिए रूट को भी मंजूरी दे दी है. इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों में उद्योग और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

इसके अलावा प्रस्तावित सोनपुर एयरपोर्ट से जुड़ी सड़क कनेक्टिविटी पर भी चर्चा हुई. एसएच-74 से पटना-बेतिया मार्ग तक सर्विस रोड बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया, ताकि एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत हो सके.

बैठक में वैशाली जिले में लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए रामाशीष चौक पर मल्टीलेवल जंक्शन बनाने की योजना पर भी बात हुई. मंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को जल्द मंजूरी देने और मुजफ्फरपुर बाईपास के मधौल और कांटी इलाके में ट्रैफिक सुरक्षा के लिए जंक्शन विकसित करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में 5वीं सीट के लिए फंसा पेंच, आखिरी 15 घंटे में खुलेगा राज, NDA विधायकों को वोटिंग से ठीक पहले मिलेगा टारगेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >