Bihar Road Project: खुशखबरी! बिहार में 5 स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए मिलेंगे करोड़ों रुपए, इन 8 जिलों को होगा सीधा फायदा

Bihar Road Project: बिहार में 5 स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए मिलने वाले हैं. इन स्टेट हाइवे का निर्माण होने से 8 जिलों को सीधा लाभ हो सकेगा. इन स्टेट हाइवे में ज्यादातर सिक्स लेन वाले हैं. जो टू लेन की सड़कें हैं, उसे चौड़ा कर सिक्स लेन बनाया जाएगा.

Bihar Road Project: बिहार में एक बड़े रोड प्रोजेक्ट का काम जोर-शोर से शुरू होने वाला है. राज्य में 5 स्टेट हाइवे का निर्माण होने वाला है. इसके निर्माण को लेकर करोड़ों रुपए मंजूर कर लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, 5 स्टेट हाइवे के निर्माण को लेकर बिहार राज्य पथ विकास निगम की तरफ से पिछले दिनों एडीबी (एशियन विकास बैंक) को पीबीई (प्राइस बिड इवैल्यूएशन) रिपोर्ट भेजी गई थी.

लगभग इतने करोड़ रुपए किए गए मंजूर

रिपोर्ट भेजे जाने के बाद एडीबी की तरफ से इसे मंजूर कर लिया गया. इसकी जानकारी निगम को दे दी गई. जिसके मुताबिक, बिहार में स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए लगभग 2900 करोड़ रुपए बिहार सरकार को एडीबी की तरफ से मदद के तौर पर दी जाएगी. मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर आदेश भी विभाग की तरफ से एजेंसियों को दे दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, लगभग 225 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होने वाला है. फेज वाइज एडीबी की तरफ से राशि दी जाएगी और निर्माण कार्य भी फेज वाइज किया जाएगा. स्टेट हाइवे के निर्माण को लेकर एडीबी से सहमति लेने के बाद ही डीपीआर तैयार कर लिया गया था. साथ ही जमीन अधिग्रहण और इसके बाद टेंडर भी जारी किया गया था.

इन 8 जिलों को होगा फायदा

5 स्टेट हाइवे के निर्माण से जिन 8 जिलों को फायदा पहुंचेगा, उनमें नालंदा, नवादा, गयाजी, सारण, भोजपुर, मुंगेर, बांका और मुजफ्फरपुर शामिल है. इनमें ज्यादातर सिक्स लेन वाले हैं. जो टू लेन की सड़कें हैं, उसे चौड़ा और लंबा कर सिक्स लेन बनाया जाएगा. निर्माण कार्य को 2 साल के अंदर पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है.

इन 5 स्टेट हाइवे का होगा निर्माण

  • सारण और सीवान जिले के छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी
  • मुंगेर और बांका का असरगंज-शंभूगंज-इंगलिश मोड़-पुनसिया-धोरैया
  • मुजफ्फरपुर का हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई
  • गयाजी जिले का बनगंगा-जेठियन-गहलौर-भिंडस
  • भोजपुर जिले का आरा-एकौना-खैरा-सहार

Also Read: Bihar Ka Mausam: अगले 4 दिन थर-थर कांपेगा बिहार, इन 25 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, शिमला जैसी पड़ेगी ठंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >