Bihar Road Project: महुली से पुनपुन की दूरी हुई कम, फोरलेन रोड के बनने से इन 4 जिलों का सफर हुआ आसान

Bihar Road Project: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. ऐसे में अब महुली से पुनपुन के बीच की दूरी बेहद कम रह गई है. दरअसल, फोरलेन रोड के बनने से लोगों को बड़ा फायदा मिल रहा है. फोरलेन रोड के बनने से 4 जिलों के बीच का सफर आसान हो गया है.

Bihar Road Project: बिहार में रोड का निर्माण कर जिलों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. सिपारा-महुली एलिवेटेड रोड का निर्माण खास प्रोजेक्ट में से एक है. इसके आगे महुली से पुनपुन तक रोड लगभग बन चुका है. महुली से पुनपुन के बीच की दूरी करीब 2.20 किलोमीटर की रह गई है. फोरलेन रोड के बनने से इन दोनों जगहों के बीच की दूरी बेहद कम हो गई है. इससे लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा.

इन जिलों के बीच मजबूत हुई कनेक्टिविटी

इसके साथ ही सिपारा-महुली एलिवेटेड रोड के पूरा होने से चार जिलों को मुख्य रूप से फायदा हो रहा है. पहले तो पटना से डुमरी की दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी की जाती थी, जो कि अब सिर्फ 10 मिनट में पूरी की जा रही है. इसके बनने के बाद अरवल, जहानाबाद, गयाजी और बिहारशरीफ (नालंदा) के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो गई है. घंटों की दूरी अब सिर्फ मिनटों में ही पूरी की जा रही है.

करोड़ों की लागत वाले प्रोजेक्ट से लाखों लोगों को फायदा

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1013.14 करोड़ है. इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है. फोरलेन सड़क के बनने से दक्षिण पटना के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली. इस परियोजना के पूरा होने से न केवल पटना के ट्रैफिक को आसान बनाया गया, बल्कि दक्षिणी इलाकों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया गया.

दो फेज में एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय

सिपारा-महुली एलिवेटेड रोड का काम दो फेज में पूरा करने का फैसला लिया गया था. पहले चरण में सिपारा परसा से महुली के बीच 6.7 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई गई है, जिसमें 5.4 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है. इसके साथ ही दूसरे चरण में मीठापुर से सिपारा और महुली से पुनपुन के बीच कुल 4.3 किलोमीटर लंबी सड़क का काम भी लगभग पूरा हो गया है. पटना में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के बीच लोगों की सहूलियत को लेकर यह खास प्रोजेक्ट माना जा रहा.

Also Read: Bihar Bus Service: बिहार से दिल्ली, झारखंड समेत 6 राज्यों के लिए चलेंगी बसें, परिवहन विभाग की जानिए खास तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >