बिहार में दशहरा-दीवाली से पहले इस जिले में सड़कों की होगी मरम्मत, बिना परमिशन खुदाई करने पर होगा एक्शन

Bihar Road News: त्योहारों का सीजन आने वाला है, इससे पहले पटना की सड़कें दुरुस्त होने वाली है. इसके साथ ही नगर आयुक्त की तरफ से कहीं भी सड़क पर बिना परमिशन के खुदाई करने पर एक्शन की बात कही गई है. एजेंसियों को भी बड़ा निर्देश जारी किया है.

Bihar Road News: दशहरा, दीवाली और छठ का त्योहार जल्द ही आने वाला है. इससे पहले पटना की बदहाल सड़कों का तेजी से मरम्मत किया जा रहा है. दरअसल, कई जगह नाले के निर्माण को लेकर गड्ढे किए गए हैं. बारिश का मौसम होने के कारण उन गड्ढों में पानी भर जा रहा, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है. ऐसे में बुडको की टीम अलर्ट मोड में आ गई है.

इन पर लिया जाएगा कड़ा एक्शन

इसके साथ ही पटना शहर में बिना परमिशन के अगर खुदाई की गई तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा. नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने साफ निर्देश दिया है कि सभी वार्डों में सड़कों पर गड्ढों की जांच की जाए और बिना अनुमति कहीं भी गड्डा नहीं किया जाए. किसी भी एजेंसी या विभाग द्वारा बिना परमिशन के सड़क की खुदाई पाए जाने पर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डेडलाइन के अंदर काम पूरा करने का आदेश

इसके साथ ही यह भी कहा गया कि पटना में जहां कहीं भी खुदाई का काम फिलहाल जारी है, वहां संबंधित एजेंसी को उस स्थान पर अनिवार्य रूप से वार्निंग साइन बोर्ड्स और बैरिकेड्स लगाने होंगे, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी ना हो. इसके अलावा एजेंसियों को भी निर्देश दिया गया है. खुदाई के कामों को डेडलाइन के अंदर पूरा कर लेने और उसके बाद सड़क को रिस्टोर करने का निर्देश दिया गया.

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

जानकारी के मुताबिक, संबंधित विभागों के अधिकारियों को शहर में चल रहे कामों की नियमित रूप से रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया. आम लोगों से अपील की गई है कि अगर वे कहीं भी बिना अनुमति की खुदाई या खुले गड्ढे देखते हैं तो इसकी जानकारी नगर निगम को दे सकते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 155304 जारी किया गया, जिस पर शिकायत दर्ज की जा सकती है.

Also Read: Encounter In Bihar: रोहतास में 2 अपराधियों का एनकाउंटर, टीचर किडनैपिंग मामले में सात गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >