बिहार में सड़क और पुल निर्माण को मिली रफ्तार, NH-31 सहित कई परियोजनाओं पर आया बड़ा अपडेट

Road Development: बिहार में सड़क और पुल निर्माण को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने घोषणा की कि एनएच-31 के अथमगोला से मोकामा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 249.88 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है. वहीं कई सड़क परियोजनाओं पर भी अपडेट आया है.

Road Development: बिहार में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को विधान परिषद में बताया कि एनएच-31 के अथमगोला से बाढ़ होते हुए मोकामा तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. इस परियोजना के लिए 249.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. इसके तहत 40 किमी के पथांश में 22 किमी तक आरसीसी नाले का भी निर्माण कराया जाएगा.

विधान परिषद में सड़क और आवास योजनाओं पर चर्चा

इस सत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. जदयू एमएलसी भीषम सहनी ने बगहा रेलवे ढाला पर बन रहे आरओबी के एप्रोच कार्य में दरार का मामला उठाया. वहीं, भोजपुर के जगदीशपुर नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के सवाल पर नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर इस सत्र में कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी.

कंगन घाट से दीदारगंज पुल का निरीक्षण

रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के तहत कंगन घाट से दीदारगंज के बीच निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए. अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस महीने के अंत तक पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

दीदारगंज-बख्तियारपुर-मोकामा पथ का भी होगा चौड़ीकरण

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पटना साहिब से पटना घाट पथ के निर्माण कार्य और दीदारगंज-बख्तियारपुर-मोकामा पथ चौड़ीकरण योजना की भी जानकारी दी गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बिहार सरकार लगातार सड़क और पुलों के विकास पर जोर दे रही है ताकि यातायात को सुगम बनाया जा सके और राज्य की कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >