तेजस्वी यादव के चैंबर से निकलीं जीतन राम मांझी की बहु और समधन, HAM ने दी सफाई

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव के मतदान के बीच विधानसभा परिसर में एक छोटा सा घटनाक्रम सियासी चर्चा का विषय बन गया. तेजस्वी यादव के चैंबर से जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और बहू दीपा मांझी के बाहर निकलते ही हलचल तेज हो गई. हालांकि HAM ने इसपर सफाई दिया है.

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच विधानसभा परिसर में एक दिलचस्प नजारा सामने आया. वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर से जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और उनकी बहू दीपा मांझी को बाहर निकलते देखा गया. दोनों के बाहर आते ही विधानसभा परिसर में सियासी चर्चाएं तेज हो गईं. कई तरह की अटकलें लगने लगीं और मामला कुछ देर तक चर्चा का विषय बना रहा. जिसपर हम ने सफाई दिया है.

कुछ मिनट रहीं चैंबर में

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले ज्योति मांझी और दीपा मांझी विधानसभा परिसर में मौजूद थीं. इसी दौरान वे कुछ देर के लिए तेजस्वी यादव के चैंबर में चली गईं. बताया जाता है कि वे वहां कुछ मिनट ही रहीं और फिर बाहर आ गईं. लेकिन इस छोटे से घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में सस्पेंस बढ़ा दिया.

HAM ने दी सफाई

इस पूरे मामले पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से सफाई भी दी गई. पार्टी ने कहा कि ज्योति मांझी और दीपा मांझी गलती से तेजस्वी यादव के चैंबर में चली गई थीं. पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में ही मतदान किया है.

मांझी का दावा- NDA जीतेगा सभी सीटें

वहीं पार्टी संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर जीत होगी. उधर HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने भी कहा कि एनडीए की जीत तय है. उनके मुताबिक गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या है और पांचों उम्मीदवार जीतेंगे.

बिहार में 5 सीटों के लिए मतदान

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए विधानसभा में मतदान चल रहा है. वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चलेगी. राज्य के कुल 243 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान खत्म होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी. देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है.

6 उम्मीदवार मैदान में

इस चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. एनडीए की ओर से नीतीश कुमार, नितिन नबीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम उम्मीदवार हैं. वहीं महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल ने एडी सिंह को मैदान में उतारा है.

एक सीट के लिए चाहिए 41 वोट

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 41 विधायकों के वोट की जरूरत होती है. बिहार विधानसभा में एनडीए के पास बहुमत है. इसलिए उसके चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है.

Also Read: LJP (R) नेता का दावा- राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत तय, बोले- एनडीए गठबंधन है, लठबंधन नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >