खबर में ये पढ़ें खास
Bihar Rajya Sabha Election : बिहार की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी दिखाई दे रही है. यह सरगर्मी विपक्ष की ओर से है. विपक्ष राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी संख्या बल को पूरा करने की कोशिश में जुटा दिखाई दे रहा है. विपक्ष की अगुआई RJD कर रही है. लिहाजा, आरजेडी का दावा है कि उसके पास 41 विधायक हैं. जिसके बूते वह अपने कैंडिडेट को Rajjyasabha भेज सकती है.
तेजस्वी का दावा संख्या बल पर्याप्त
आज पटना में तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) के आवास पर सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक का मूल उद्देश्य राज्यसभा प्रत्याशी के लिए संख्या बल का अनुमान लगाना था. हालांकि तेजस्वी यादव इस दौरान आश्वस्त नजर आए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है और वो अपने कैंडिडेट को राज्यसभा भेज सकते हैं. मगर, इस बैठक के दौरान भी कांग्रेस के कई विधायक नदारद रहे.
BSP और AIMIM का एक विधायक नहीं आया
इधर, गौर करने वाली बात ये है कि भले ही तेजस्वी यादव, आरजेडी नेता और कांग्रेस के नेता ये दावा कर रहे हों कि विपक्ष एकजुट है. मगर कांग्रेस के करीब चार विधायक तेजस्वी के बुलावे पर भी नहीं पहुंचे. इतना ही नहीं बीएसपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की पार्टी का एक भी विधायक बैठक में शामिल नहीं हुआ. वहीं, IIP के नेता आईपी गुप्ता का दावा है कि वोटिंग के समय उनके पास 45 से ज्यादा विधायक होंगे.
दावे के बीच कल होगी AIMIM अध्यक्ष से मुलाकात
तेजस्वी यादव के आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईपी गुप्ता ने यह बात भी स्वीकार की है कि बैठक के दौरान कांग्रेस के 3 विधायक शामिल नहीं हुए. गुप्ता का दावा है कि तेजस्वी यादव ने ओवैसी की पार्टी के अध्यक्ष अख्तरुल इमान (Akhtarul Iman) से बात की है. उनके साथ कल बैठक होगी. उन्होंने ये भी कहा कि ये बैठक महागठबंधन की थी. इसलिए AIMIM ने खुद को अलग रखा.
क्या AIMIM के विधायक आरजेडी का समर्थन करेंगे?
ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब AIMIM खुद को महागठबंधन का हिस्सा मानती ही नहीं या वह खुद को महागठबंधन से अलग रखती है, तो क्या वो एआईएमआईएम महागठबंधन के कैंडिडेट को राज्यसभा भेजने के लिए वोट क्यों करेगी. खैर, ये तो आने वाला वक्त बताएगा. मगर इस वक्त बिहार की राजनीति में आरजेडी अपने कैंडिडेट को राज्यसभा भेजने की जुगत में जुटी दिखाई दे रही है. इसी कड़ी में वह सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कवायद में लगी है.
Also Read : राज्यसभा जाने के बाद भी उसी अंदाज में नीतीश! बोले- उ सब के चक्कर में मत रहिएगा… उ सब कुछ किया है जी…!
