Bihar Rain Alert: बिहार के 18 जिलों में 7 और 8 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने मेघगर्जन- वज्रपात पर जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान ने बताया कि बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 7 से 8 अप्रैल को बिहार के 18 जिलों में मेघगर्जन और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने वाला है. रामनवमी के दिन भी बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. आइएमडी ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि बिहार के कई जिलों में 6 अप्रैल के बाद ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके दौरान तेज हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

मौसम की चेतावनी

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट में बताया गया कि सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में 7 और 8 अप्रैल को बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को क्यों दिया समर्थन, मुस्लिम नेताओं ने कर दिया खुलासा

बिहार में तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार के सारण के मशरख प्रखंड में सबसे अधिक तापमान (40.0 डिग्री) रहा. इसके अलावा गोपालगंज जिले में 39.2 डिग्री सेल्सियस, सिवान 39.4 डिग्री, किशनगंज 34.2 डिग्री, सुपौल 36.4 डिग्री, समस्तीपुर 38.9 डिग्री, वैशाली 39.4 डिग्री, पूर्णिया 36.8 डिग्री, भागलपुर 39.2 डिग्री, मुंगेर 39.8 डिग्री, बांका 39.3 डिग्री, जमुई 39.3 डिग्री, गया में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

इसे भी पढ़ें: ‘5 लाख रुपया रंगदारी दो नहीं तो मार देंगे’, औरंगाबाद में पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >