बिहार में वीडियो पर विवाद बढ़ा, तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत, AI एडिट का आरोप लगा

Bihar Politics: बिहार में वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दानिश रिजवान ने आरोप लगाया है कि वीडियो को AI से एडिट कर उनकी छवि खराब की गई. इस मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच शुरू हो गई है.

Bihar Politics: बिहार में सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसमें छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. दानिश रिजवान ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत कराई है. दानिश रिजवान ने कहा कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस वीडियो को AI तकनीक की मदद से एडिट किया गया है, ताकि उनकी छवि खराब की जा सके. यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है.

कब बढ़ा विवाद

विवाद तब और बढ़ गया जब राष्ट्रीय जनता दल के सोशल मीडिया हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया. वीडियो में दानिश रिजवान को फायरिंग करते हुए दिखाया गया था और इसके जरिए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए. इस पोस्ट के बाद सियासी माहौल और गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दानिश रिजवान ने ई-मेल के जरिए भोजपुर के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने FIR दर्ज करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहा कि उनके पास इस मामले से जुड़े सबूत भी हैं और जल्द सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने कुछ बड़े नेताओं का नाम भी इस मामले में जोड़ा है. इससे विवाद और बढ़ गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस भी इस मामले में एक्टिव हो गई है. जांच की जिम्मेदारी आरा सदर के एसडीपीओ को दी गई है. पुलिस अब वीडियो की सच्चाई पता लगाने में जुटी है और यह जांच कर रही है कि वीडियो असली है या एडिट किया गया है. तकनीकी जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

इस पूरे मामले के बाद बिहार की राजनीति में तनाव बढ़ गया है. साथ ही सोशल मीडिया और AI तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और ओला गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट

मुजफ्फरपुर SSP ने गायघाट थानेदार और सिपाही को किया सस्पेंड, जगतवीर राय मौत मामले में एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >