Bihar Politics: सचिन पायलट ने तेजस्वी को दिया झटका, CM कैंडिडेट पर बोले चुनाव के बाद होगा फैसला

Bihar Politics: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा का शुक्रवार को पटना में समापन हो रहा है. यात्रा के समापन पर सचिन पायलट भी पटना पहुंचे. उन्होंने तेजस्वी को CM बनाने पर पूछे ये सवालों पर बोला कि चुनाव के बाद पार्टी इसपर फैसला करेगी.

Bihar Politics: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ शुक्रवार को 27 दिनों के लंबे सफर के बाद पटना में समाप्त हो रही है. इस यात्रा की शुरुआत 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक गांधी आश्रम से हुई थी, जिसका उद्देश्य बिहार में बेरोजगारी, पलायन और युवाओं की अनदेखी के खिलाफ जनजागरण फैलाना था.

जो वादे किए गए थे, वो सब अधूरे- सचिन पायलट

पटना में यात्रा के समापन पर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी पटना पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार के युवाओं के साथ बार-बार धोखा हुआ है. जो वादे किए गए थे, वो अब तक अधूरे हैं.” उन्होंने तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर बोला कि बहुमत मिलता है तो कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आलाकमान से मिलकर आगे विचार करेंगे.

सचिन पायलट ने तहव्वुर राणा के भारत आने पर बोला कि इस आतंकी को सजा देने का काम यूपीए सरकार ने शुरू किया था. सरकार का यह काम सराहनीय है, हम इसके साथ हैं. आतंकी को हर हाल में सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए. वहीं कन्हैया से किए गए कई सवालों पर सचिन पायलट ने उनको रोक खुद जवाब दिया.

कन्हैया ने क्या कहा?

कन्हैया कुमार ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान राज्यभर के युवाओं और आम लोगों से जो समस्याएं सामने आईं. उन्हें एक मांग पत्र के रूप में तैयार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा. उन्होंने दोहराया कि बिहार से हो रहे लगातार पलायन को रोकना होगा और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है.

यात्रा को लेकर पटना में पुलिस टीम अलर्ट

सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. पटना के प्रमुख इलाकों बोरिंग रोड, बेली रोड, डाकबंगला चौराहा पर पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है. दीघा से सचिवालय तक कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है.

पटना में कन्हैया ने गुरुद्वारा से शुरू की थी यात्रा

यात्रा के समापन से पहले गुरुवार को कन्हैया ने पटना के गुरुद्वारा से यात्रा शुरू की थी. सदाकत आश्रम में झंडोत्तोलन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश में कार्यक्रम की शुरुआत की और पूरे दिन रैली का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.

इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह बिहार के युवाओं के साथ खड़ी है. नौकरी की मांग और पलायन रोकने के संघर्ष में भी पार्टी युवाओं के साथ है.

Also Read:  पटना में खराब मौसम के कारण हवा में चक्कर काटते रहे दो विमान, सैकड़ों यात्रियों की अटकी रही जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >