Bihar Politics: राजद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार को भरे जायेंगे नामांकन, राज्य परिषद के सदस्यों की अंतिम सूची प्रकाशित

Bihar Politics: राजद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन भरे जायेंगे. 15 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जायोगी.

Bihar Politics: पटना. 14 जून शनिवार को सभी राज्यों के अधिसूचित राज्य कार्यालयों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल किये जायेंगे. इस आशय की आधिकारिक राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने जारी की है. चित्तरंजन गगन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल किये जायेंगे. 15 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जायोगी.

नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित

अपराह्न एक बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है. दोपहर बाद चार बजे राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन की तरफ से उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जायेगी. 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी.

राज्य परिषद की सूची का अंतिम प्रकाश

गगन ने बताया कि बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारीइ अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान की तरफ से शुक्रवार को बिहार के राज्य परिषद के सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. राजद के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचंद्र पूर्वे के अनुमोदन के बाद पार्टी के सभी राज्य कार्यालयों पर संबद्ध राज्यों के राज्य परिषद की सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है.

Also Read: प्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज से किसे मिलेगा टिकट, प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >