20 साल का कार्यकाल और एक लाइन में इस्तीफा, नीतीश के लेटर की क्यों हो रही चर्चा?

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है. जो मंजूर भी हो गया है. उनका इस्तीफा बेहद छोटा लेकिन बड़ा संदेश देने वाला रहा. उन्होंने सिर्फ एक लाइन में 30 मार्च 2026 से विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने की बात लिखी.

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया है. इस एक कदम ने साफ संकेत दे दिया है कि अब वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद भी छोड़ सकते हैं. ऐसे में बिहार को कई साल बाद नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है.

इस्तीफे में क्या लिखा?

नीतीश कुमार का इस्तीफा बेहद छोटा और औपचारिक था. उन्होंने चिट्ठी में सिर्फ इतना लिखा कि ‘मैं इसके द्वारा 30-3-2026 से सदन से अपने स्थान का त्याग पत्र देता हूं.’ चिट्ठी में ऊपर स्थान और तारीख लिखी गई थी, नीचे उनका हस्ताक्षर था. यह सादा लेकिन बड़ा राजनीतिक संदेश देने वाला इस्तीफा माना जा रहा है.

कैसे हुआ इस्तीफा जमा और मंजूर?

नीतीश कुमार की ओर से यह इस्तीफा उनकी पार्टी के दो एमएलसी लेकर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यालय पहुंचे. मीडिया के सामने कुछ सेकेंड के लिए पत्र भी दिखाया गया. इसके तुरंत बाद सभापति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और सीट खाली घोषित कर दी गई.

नीतीश का इस्तीफा मंजूर

सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी

बिहार विधान परिषद सचिवालय ने तुरंत नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इसमें कहा गया कि 30 मार्च 2026 से नीतीश कुमार की सदस्यता खत्म हो गई है. संविधान के अनुच्छेद 190(3)(ख) के तहत सभापति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उनकी सीट रिक्त हो गई.

क्या बोले सभापति?

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और उसी दौरान इस्तीफा मिला. उन्होंने यह भी कहा कि ‘उनके जाने से बिहार दुखी है, लेकिन आज राज्य विकसित राज्यों की सूची में शामिल हो रहा है.’

बिहार का अगला सीएम कौन?

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा? चर्चा है कि बीजेपी पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. आने वाले दिनों में राज्य की सत्ता का नया चेहरा सामने आ सकता है.

Also Read: पटना में फिर चलेगा बुलडोजर, DM ने जारी किया एक्शन प्लान, 30 अप्रैल तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >