‘शाम में घर आइए, एक-एक चीज बताइए…’ गाड़ी रुकवाकर विजय चौधरी से बोले नीतीश, JDU ऑफिस पहुंचे तो गायब मिले मंत्री

Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह डिप्टी सीएम विजय चौधरी से मुलाकात की और फिर अचानक जदयू कार्यालय पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, सब कुछ ठीक चल रहा है.

Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आए. सुबह-सुबह वह सीधे डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे और वहां कुछ देर तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. मुलाकात के बाद जाते-जाते नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम से कहा कि शाम में घर आइए और एक-एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं.

गाड़ी के पास रुककर की खास बातचीत

डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद जब नीतीश कुमार अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को रुकने का इशारा किया. इसके बाद वह गाड़ी के पास ही ठहर गए. विजय चौधरी भी उनके पास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक गंभीर बातचीत हुई. इसके बाद गाड़ी में बैठते हुए नीतीश कुमार ने फिर विजय चौधरी से शाम में मिलने की बात कही.

अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश

विजय चौधरी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए. पार्टी कार्यालय में रोजाना की तरह जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होना था. गुरुवार को इस कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी, मदन सहनी और श्वेता गुप्ता को मौजूद रहना था, लेकिन जब नीतीश कुमार पहुंचे तो तीनों मंत्री वहां मौजूद नहीं थे.

जल्दबाजी में पहुंचे अशोक चौधरी

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही नीतीश कुमार के जदयू कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिली, मंत्री अशोक चौधरी जल्दबाजी में पार्टी दफ्तर पहुंचे. बताया जा रहा है कि जब नीतीश कुमार का काफिला कार्यालय से बाहर निकल रहा था, उसी दौरान अशोक चौधरी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. हालांकि नीतीश कुमार की गाड़ी लगातार आगे बढ़ती रही.

कार्यकर्ताओं को दिया भरोसा

करीब 10 मिनट तक जदयू कार्यालय में रुकने के दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “चिंता मत कीजिए, काम करते रहिए… सब कुछ ठीक हो रहा है.”

Also Read: बिहार के हर ब्लॉक में खुलेगा मॉडल स्कूल, सीएम सम्राट बोले- कॉन्वेंट छोड़ यहां पढ़ने आएंगे बच्चे, अधिकारियों को दिया ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >