2029 चुनाव में दिखेगी ‘महिला क्रांति’! जदयू नेता का बड़ा दावा, संसद में जल्द आएगा प्रस्ताव

Bihar Politics: बिहार की सियासत में महिला आरक्षण को लेकर हलचल तेज है. जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया है कि एनडीए सरकार इसे जल्द लागू करने की तैयारी में है, जिसकी झलक 16 अप्रैल को संसद में देखने को मिल सकती है.

Bihar Politics: बिहार की सियासत में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि एनडीए सरकार महिला आरक्षण बिल को लेकर सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे लागू करने की दिशा में तेजी से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

‘कागज नहीं, जमीन पर दिखेगा असर’

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की कार्यशैली केवल कागजी योजनाओं तक सीमित नहीं रहती. सरकार जो भी निर्णय लेती है, उसे प्रभावी तरीके से लागू करना उसकी प्राथमिकता होती है. महिला आरक्षण को लेकर भी यही प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है.

16 अप्रैल को संसद में अहम प्रस्ताव

उन्होंने जानकारी दी कि संसद के विस्तारित सत्र के दौरान 16 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़ा प्रस्ताव सदन में पेश किया जाएगा. यह कदम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को कानूनी रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सरकार का उद्देश्य प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना है, ताकि लंबे समय से लंबित इस मुद्दे पर निर्णायक प्रगति हो सके.

2029 लोकसभा चुनाव पर फोकस

जदयू नेता ने साफ कहा कि इस पूरी पहल का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव हैं. उनका कहना है कि सरकार चाहती है कि उस समय संसद में महिलाओं की भागीदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रभावी दिखे. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि 2029 में महिलाओं की संख्या और उनकी भूमिका दोनों ही नई ऊंचाई पर पहुंचे.

नीतीश मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की तैयारी

राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार में पंचायती राज और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को आरक्षण देकर जो मिसाल कायम की गई, अब उसी मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की दिशा में काम हो रहा है.

विपक्ष के सवालों पर NDA का जवाब

महिला आरक्षण के लागू होने के समय को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि एनडीए सरकार वादों को समय पर पूरा करने में विश्वास रखती है और यह पहल भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है.

Also Read: मुजफ्फरपुर में 30 मिनट रुकेगी श्रीरामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन, 17 दिन का धार्मिक सफर, जानिए पूरा रूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >