JDU ने जारी की MLC कैंडिडेट्स की लिस्ट, नीतीश के बेटे निशांत भी बने उम्मीदवार

Bihar MLC Election JDU Candidates List: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की उम्मीदवारी को लेकर है. पार्टी ने उन्हें पटना से मैदान में उतारा है.

Bihar MLC Election JDU Candidates List: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी ने पटना से मैदान में उतारा है.

कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव?

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, निशांत कुमार- पटना, भारती मेहता- मधुबनी, शिवरानी देवी प्रजापति- पश्चिमी चंपारण और ललन प्रसाद को शेखपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है. इन नामों की घोषणा के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

निशांत कुमार की उम्मीदवारी पर सबसे ज्यादा चर्चा

इस चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें निशांत कुमार पर टिकी हैं. वह फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, जबकि राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. संवैधानिक प्रावधानों के तहत मंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी है. ऐसे में उनका विधान परिषद चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा था.

निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं. लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बाद अब उनकी औपचारिक राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

ललन प्रसाद को भी मिला मौका

JDU ने ललन प्रसाद को भी उम्मीदवार बनाया है. पार्टी उन्हें संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं में गिनती है. वे अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) समाज से आते हैं और लंबे समय से संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं. स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह मौका दिया गया है.

10 सीटों पर होना है चुनाव

बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमें एक सीट पर उपचुनाव भी शामिल है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है. यदि जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा.

Also Read: ‘शिक्षक पढ़ाता है, मीडियाबाजी नहीं करता, हाइलाइट होने के लिए ये सब हो रहा…’, खान सर पर बरसे तेज प्रताप यादव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >