बिहार की राजनीति में हरियाणा के सीएम की एंट्री, 6 जुलाई को पटना में बड़ी सभा में होंगे शामिल

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है. पार्टी ने राज्यभर में जनसंवाद अभियान शुरू करने की योजना बनाई है. इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 6 जुलाई को पटना आएंगे, जहां वे माली समाज के भव्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी क्रम में भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए एक के बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है. भाजपा ने राज्यभर में एक विशेष कार्यक्रम और जनसंवाद अभियान की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है. इसी अभियान के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का दौरा बिहार आयेंगे.

6 जुलाई को पटना आएंगे नायब सैनी

भाजपा नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आगामी 6 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे. वे यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित माली समाज के एक भव्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस आयोजन को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा माली समाज सहित OBC के वोट बैंक को साधने की कोशिश में है.

माली समाज के सम्मेलन को लेकर बढ़ा राजनीतिक महत्व

माली समाज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल सामाजिक आयोजन नहीं बल्कि आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी है. भाजपा इस सम्मेलन के जरिए यह संदेश देना चाहती है कि वह सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अन्य दल भी जुटे रणनीति बनाने में

भाजपा की सक्रियता को देखते हुए अन्य दल भी अब चुनावी गुणा-गणित में जुट गए हैं. राजद, जदयू और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संपर्क और जनसभाओं की तैयारी में लग गए हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल माली समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर महत्वपूर्ण है, बल्कि भाजपा के चुनावी मिशन 2025 की अहम कड़ी भी माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: B.Ed Course की हर सीट पर दो से अधिक उम्मीदवार की दावेदारी, 4 जुलाई से शुरू होगी एडमिशन की प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >