Bihar Politics: एनडीए को घेरने बिहार में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पटना में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई सीनियर नेताओं ने प्रदर्शन में लिया हिस्सा

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है. इसी के साथ आज बिहार के सभी जिलों में "नौकरी दो या सत्ता छोड़ो" नाम से बड़े स्तर पर सड़क पर उतरी. राजधानी पटना में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद के साथ कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने खूब नारे लगाए.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. ऐसे में कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है. आज बिहार से सभी जिलों में कांग्रेस “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” नाम से आंदोलन कर रही है. बिहार के सभी जिलों में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश जमकर देखा जा रहा है. ऐसे में बात करें राजधानी पटना की तो, इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस नेता शकील अहमद के अलावा कई अन्य पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

नियोजन भवन के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

बता दें कि, पटना में कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान वे सभी नियोजन भवन तक पहुंचे, जहां उन्होंने खूब बवाल काटा. नियोजन भवन के गेट पर चढ़कर जमकर वहां मौजूद कांग्रेसियों ने नारे लगाए. इस दौरान सरकार को कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी, परीक्षा में धांधली और युवाओं के पलायन को लेकर घेरा. इन मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने कई सवाल सरकार से पूछे. बता दें कि, सिर्फ राजधानी पटना ही नहीं बल्कि बिहार के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

सरकार से पूछे गए ये 5 सवाल…

इधर, इस आंदोलन के जरिये विपक्ष ने सरकार से 5 सवालों के जवाब मांगे. पहला सवाल यह कि, कई विभागों में 5 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, तो आखिरकार इन पदों पर बहाली कब होगी ? दूसरा सवाल- 7 लाख से ज्यादा संविदाकर्मी कार्यरत हैं, उनकी अब तक नौकरी स्थाई क्यों नहीं हुई ? तीसरा सवाल यह कि, होमगार्ड, संविदा शिक्षक, आशा कार्यकर्ताओं सबका काम एक है, लेकिन वेतन में भेदभाव क्यों औक कब तक ? चौथा सवाल- बीपीएससी, एसएससी, नीट, यूजीसी नीट जैसी अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक क्यों ? जांच निष्पक्ष हो ? पांचवां और आखिरी सवाल है कि, पलायन की समस्या का समाधान कब होगा ?

Also Read: CM Nitish Kumar: बिहार में बढ़ गया मुखियाजी का पावर, पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी 6 बड़ी घोषनाएं जानिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >