सीएम सम्राट चौधरी ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, पीएम मोदी से कब मिलेंगे?

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात लगभग 5 मिनट की ही रही. आज ही पीएम मोदी से भी सीएम सम्राट मिलेंगे.

Bihar Politics: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. आज सुबह ही सीएम सम्राट दिल्ली पहुंचे थे. बीजेपी मुख्यालय में दोनों के बीच लगभग 5 मिनट तक मुलाकात हुई. दोनों की मुलाकात को लेकर संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल में किन-किन चेहरों को शामिल किया जाएगा, इस पर चर्चा हुई होगी.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद सीएम सम्राट बिहार भवन के लिए रवाना हो गए. आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सीएम सम्राट चौधरी मुलाकात करेंगे.

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने ली थी शपथ

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ जेडीयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने भी शपथ लिया था. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के भी आने की चर्चा थी. लेकिन पीएम मोदी शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी से सीएम सम्राट चौधरी बिहार के विकास कार्यों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

एक्टिव मोड में सीएम सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी सीएम बनते ही आम लोगों के बीच दिख रहे. वे जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुन रहे और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा था कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करें. इससे पहले सोमवार को सीएम सम्राट चौधरी जन आक्रोश महिला सम्मेलन में भी शामिल हुए थे.

महिलाओं को मिला सीएम सम्राट का समर्थन

महिला आरक्षण बिल को लेकर पटना में महिलाओं ने पदयात्रा की थी. इस दौरान महिलाओं को सीएम सम्राट का समर्थन मिला था. मंच से उन्होंने कहा था, एक-एक महिलाओं को बता देना चाहता हूं आपका भाई सम्राट चौधरी यहां खड़ा है. आपके लिए कोई भी असुरक्षा की स्थिति खड़ा करेगा तो पाताल से खींच लाऊंगा, उसको छोड़ नहीं सकता. साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राजद पर भी हमला बोला था.

Also Read: राजगीर रोपवे फिर हुआ शुरू, पहाड़ों के बीच रोमांचक हवाई सफर का ले सकेंगे मजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >