कोलकाता रवाना हुए सीएम सम्राट चौधरी, बिहार के बाद अब बंगाल में होगा शक्ति प्रदर्शन

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं. आज पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

Bihar Politics: बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुना है और आज वे शपथ लेने वाले हैं. यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य होगा. खास बात यह होगी कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं.

बिहार के बाद अब बंगाल में शक्ति प्रदर्शन

इसके साथ ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इस तरह से बिहार के बाद अब बंगाल में एनडीए शक्ति प्रदर्शन करेगा. आज पश्चिम बंगाल में भव्य शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ एक जश्न के तौर पर नहीं होगा बल्कि बीजेपी इसके जरिए पूरे प्रदेश को बड़ा संदेश दे सकती है. जिस तरह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इतिहास रचा गया वैसे ही आज पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में इतिहास रचने की तैयारी है.

पश्चिम बंगाल में क्या है तैयारी?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित शुभेंदु अधिकारी अपने आवास से रवाना हो गए हैं. शुभेंदु भगवा रंग के कुर्ते में नजर आएं, आज बाद में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. भावी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए घर के बाहर एक काफिला तैयार किया गया है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड को कड़ी सुरक्षा में घेर लिया गया है. 20 राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे.

गुरुवार को पटना में शक्ति प्रदर्शन का गवाह बना गांधी मैदान

गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में कैबिनेट का विस्‍तार हुआ. बिहार बीजेपी के इतिहास में ये दिन बेहद खास माना जा रहा है. एक तरह से पटना का गांधी मैदान बड़े शक्ति प्रदर्शन का गवाह बना. शपथ ग्रहण की प्रक्रिया ना सिर्फ प्रशासनिक रही बल्कि राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक इवेंट के रूप में नजर आई.

Also Read: नए शिक्षा मंत्री ने BPSC TRE अभ्यर्थियों से किया रिक्वेस्ट, कहा- एक हफ्ते के भीतर होगी ठोस पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >