Chirag Paswan: बिहार में होगा बड़ा उलटफेर? चिराग पासवान के 'संपर्क' वाले बयान से महागठबंधन में खलबली

Bihar Politics: बिहार की सियासत में फिर हलचल तेज हो गई है. चिराग पासवान ने दावा किया है कि महागठबंधन के कई विधायक NDA के संपर्क में हैं. उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है कि महागठबंधन के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी दलों के कई विधायक मोदी सरकार के विकास मॉडल से प्रभावित होकर NDA के साथ आने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं.

चिराग ने किसी पार्टी का नाम लेने से किया इनकार

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या कांग्रेस के चार विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं, तो चिराग ने किसी पार्टी का नाम लेने से इनकार किया. लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि विपक्ष के कई नेता NDA में शामिल होने को तैयार हैं. चिराग का कहना है कि लोग अब साफ समझने लगे हैं कि तेज विकास, स्थिर सरकार और जनता की सेवा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. इसी वजह से कई विपक्षी विधायक NDA से जुड़ने के लिए बातचीत कर रहे हैं.

कांग्रेस ने इन दावों को किया खारिज

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हर चुनाव के बाद ऐसी अफवाहें फैलाई जाती हैं ताकि विपक्ष में भ्रम पैदा किया जा सके. उन्होंने कहा कि 2020 के चुनावों के बाद भी ऐसे ही दावे किए गए थे, लेकिन एक भी विधायक पार्टी नहीं छोड़कर गया था. अब भी सभी कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और कहीं जाने वाले नहीं हैं.

विपक्ष न काम करता है, न ही करने देता है- चिराग

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में NDA ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई. जबकि कांग्रेस सिर्फ छह सीटों पर सिमट गई. कांग्रेस का कहना है कि NDA अपने अंदरूनी मामलों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे बयान दे रहा है. चिराग पासवान ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष न तो खुद कोई रचनात्मक काम करता है और न ही सरकार को काम करने देता है. उन्होंने संसद व विधानसभा सत्र में फिर से हंगामे की आशंका जताई. उनका यह बयान बिहार की राजनीति में नई गर्मी ले आया है.

Also Read: Encounter In Bihar: सम्राट के गृह मंत्री बनते ही 10 दिन में दूसरा एनकाउंटर, छपरा में अपराधी नंदकिशोर राय को पुलिस ने मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >