Bihar Politics : विधानसभा चुनाव से पहले फिर गरजे सीएम नीतीश, किया बड़ा ऐलान, ‘अब इधर-उधर नहीं…’

Bihar Politics : बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर जमकर गरजे. दरअसल, उन्होंने कह दिया है कि, अब वे इधर-उधर नहीं होने वाले हैं. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला.

Bihar Politics: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इससे पहले बिहार की सियासत में खलबली मची हुई है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से गरजते हुए बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि, वे अब इधर-उधर नहीं होने वाले हैं.

चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर मंच से यह ऐलान कर दिया है कि, इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे. उन्होंने कहा कि, अब हम इधर-उधर नहीं होने वाले हैं. शुरू में वही हुआ था और बीच में सब गड़बड़ी कर रहा था. जो लोग हमलोग के साथ था उन्हीं लोगों के साथ एकजुट होकर लड़ेंगे और आगे भी काम करते रहेंगे. इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अपने मन की बात रख दी और एनडीए के साथ मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही.

विपक्ष पर किया करारा हमला

यह भी जानकारी दे दें कि, अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला. साफ तौर पर देखा गया कि, महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए उन्होंने गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. बता दें कि, चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से जीत को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. ऐसे में दावे और वादे पूरजोर तरीके से किए जा रहे हैं. चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है. देखना होगा कि, चुनाव के दौरान क्या कुछ गतिविधियां होती है.

Also Read: Sanjeev Mukhiya: 36 घंटे की रिमांड पर लिया गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, सख्ती से पूछताछ करेगी EOUhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/sanjeev-mukhiya-was-taken-on-36-hour-remand-by-eou-neet-paper-leak-mastermind

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >