Bihar Politics: सीवान, सारण, भोजपुर… वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश की इंट्री, क्या है राहुल-तेजस्वी का मास���टरप्लान?

Bihar Politics: बिहार राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा अपने अंतिम चरण में है. राहुल और तेजस्वी के साथ अब अखिलेश यादव भी शामिल हो गये हैं. सीमावर्ती जिलों में सपा की पकड़ का फायदा उठाने की रणनीति साफ दिख रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट संशोधन का मुद्दा गरमा गया है. संसद के मानसून सत्र में इस पर हमलावर रहे विपक्षी दल अब सड़क पर उतर आए हैं. इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव “वोटर अधिकार यात्रा” के जरिए जनता के बीच पहुंचकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं. यह यात्रा अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है. इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बिहार पहुंचे हैं और पटना से सीवान रवाना होकर राहुल और तेजस्वी के साथ कदमताल कर रहे हैं. अखिलेश आरा तक इस यात्रा में शामिल रहेंगे.

MY को PDA समीकरण में बदलना चाहता है महागठबंधन

अखिलेश यादव की मौजूदगी को महागठबंधन के MY समीकरण को PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) में बदलने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ समीकरण साधने की कवायद है या इसके पीछे कोई और बड़ी रणनीति है? खासकर भोजपुरी बेल्ट में अखिलेश को उतारना राहुल और तेजस्वी की सोची-समझी चाल मानी जा रही है.

गोपालगंज से ही शामिल होने वाले थे अखिलेश

शुरुआती चर्चा थी कि अखिलेश गोपालगंज से यात्रा में शामिल होंगे, लेकिन उन्होंने 30 अगस्त को सीवान से यात्रा की शुरुआत की. यह पूरा इलाका उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा है. गोपालगंज यूपी के देवरिया से सटा है, जबकि सीवान, सारण और भोजपुर का इलाका बलिया से लगता है. इन सीमावर्ती इलाकों में न केवल भाषा और संस्कृति समान है, बल्कि सामाजिक रिश्ते भी गहरे हैं. यही कारण है कि यहां की सियासत में यूपी का असर साफ झलकता है.

सवर्ण वोटों पर भी महागठबंधन की नजर

पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी की बलिया और सलेमपुर (देवरिया) जैसी सीमावर्ती सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती थीं. यही वजह है कि सपा की पकड़ का फायदा महागठबंधन बिहार के इन जिलों में उठाना चाहता है. MY और PDA समीकरण के साथ-साथ महागठबंधन की नजर सवर्ण वोट, खासकर ब्राह्मणों पर भी है. इसी रणनीति के तहत अखिलेश को उतारा गया है. बलिया के बैरिया क्षेत्र में जनेश्वर मिश्रा का गांव है, जो ब्राह्मण राजनीति में अहम चेहरा रहे हैं. इस इलाके की सीमा सीधे सीवान, सारण और भोजपुर से लगती है.

2020 विस चुनाव जैसा जन समर्थन पाने की कोशिश

वोटर अधिकार यात्रा में खुली जीप पर एकसाथ दिखे तेजस्वी-अखिलेश-राहुल और रोहिणी

महागठबंधन की कोशिश है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में मिले समर्थन को दोहराया जाए. पिछली बार सीवान की आठ में से छह, सारण की दस में से सात और भोजपुर की सात में से पांच सीटें महागठबंधन ने जीती थीं. हालांकि गोपालगंज, जो लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है, वहां महागठबंधन का प्रदर्शन कमजोर रहा था और छह में से चार सीटें हारनी पड़ी थीं. इस बार लक्ष्य वहां बेहतर नतीजे हासिल करना है.

ALSO READ: Prashant Kishor: बीजेपी को मिला जनसुराज का समर्थन, PK बोले- “माफी मांगे कांग्रेस…”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >