बिहार पुलिस में जल्द आएगी बड़ी वैकेंसी, हजारों नए दारोगा पदों को मंजूरी, देखें पूरी डिटेल

Bihar Police SI Recruitment: बिहार पुलिस में दारोगा के 20937 नए पदों पर बहाली होगी. इसमें से पहले चरण में 7200 पदों का जिलावार आवंटन कर दिया गया है. इसके साथ ही 400 से अधिक दारोगा को जल्द ही वेतनमान के साथ इंस्पेक्टर पद का प्रभार मिलेगा.

Bihar Police SI Recruitment: बिहार में बढ़ती आबादी और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को देखते हुए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है. पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा और बराबर श्रेणी के कुल 20937 पद स्वीकृत किए हैं.

पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में इन स्वीकृत पदों में से 8 हजार पदों को लिबरेट किया है. फर्स्ट फेज में 7200 पदों का जिलों, इकाइयों और विभिन्न कार्यालयों में आवंटन भी कर दिया गया है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के आईजी की ओर से आदेश जारी किया गया है.

पटना को मिला सबसे अधिक आवंटन

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा दारोगा पद पटना जिले को मिले हैं. वर्तमान में पटना में 2081 दारोगा कार्यरत हैं. नए आवंटन के बाद यह संख्या बढ़कर 2809 हो जाएगी. पटना के बाद गया जिले में 1242, पूर्वी चंपारण में 1148, मुजफ्फरपुर में 929 और नालंदा में 926 दारोगा पदों का आवंटन किया गया है.

जिलों को दिए गए जरूरी निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला के एसपी और यूनिट हेड को निर्देश दिया है कि आवंटित पदों को अपने मंजूर पदों में शामिल करें. साथ ही नई व्यवस्था के अनुसार पदों को अंतिम रूप देकर फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी करें. अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि नई एप्रूव्ड स्ट्रक्चर के अनुसार प्रशासनिक आदेश जल्द जारी किए जाएं.

400 से अधिक दारोगा बनेंगे इंस्पेक्टर

भर्ती की तैयारी के साथ-साथ प्रमोशन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है. बिहार पुलिस के 400 से अधिक दारोगाओं को जल्द इंस्पेक्टर का कार्यभार मिलने की संभावना है. पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है. डीआईजी कार्मिक (DIG Personnel) की ओर से जारी आदेश में सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी को 15 जून तक योग्य पुलिस अवर निरीक्षकों की सूची भेजने का निर्देश दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस आधार पर मिलेगा प्रमोशन

मुख्यालय के आदेश के अनुसार वरीयता नंबर 10222 तक के पुलिस अवर निरीक्षकों को पुलिस निरीक्षक पद का कार्यकारी प्रभार वेतनमान सहित दिया जाना है. जानकारी के अनुसार अब तक करीब 9800 दारोगाओं को उच्चतर प्रभार दिया जा चुका है. नए आदेश के बाद शेष 422 दारोगाओं को भी इंस्पेक्टर बनने का मौका मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: अनिल अग्रवाल के ठिकानों पर रेड, वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, मनोज झा ने सरकार पर उठाए सवाल

बिहार में इस दिन पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताया- एलनीनो बिगाड़ सकता है बारिश का खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >