पटना: मसौढ़ी में गांजा पहुंचाने जा रहा था तस्कर, 1.519 किलो के साथ गिरफ्तार

धनरूआ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.519 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह युवक सांडा से मसौढ़ी की ओर गांजा तस्करी कर रहा था. पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Patna News : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत धनरूआ पुलिस ने बरनी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई करते हुए 1.519 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से एक विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया है.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सांडा गांव निवासी संतोष चौधरी के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, उसके पास से 1.519 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गयी है.

सांडा से मसौढ़ी की ओर ले जा रहा था गांजा

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सांडा गांव से एक व्यक्ति गांजा लेकर मसौढ़ी की ओर जा रहा है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम बरनी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहले से मौजूद थी.

आरोपित के वहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मौके पर मौजूद एक विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया गया.

आपूर्ति के स्रोत की जुटायी जा रही जानकारी

धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गांजा की आपूर्ति के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >