बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं, डीजीपी ने उठाया यह कदम, इस जिला से हुई शुरुआत

Bihar Police News: बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी आलोक राज नया-नया कदम उठा रहे हैं. अब विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए हर सप्ताह जिलों का दौरा करेंगे. शनिवार को भोजपुर जिले के दौरे के साथ इसकी शुरुआत हो गयी है.

Bihar Police News: बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी आलोक राज नया-नया कदम उठा रहे हैं. अब विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए हर सप्ताह जिलों का दौरा करेंगे. शनिवार को भोजपुर जिले के दौरे के साथ इसकी शुरुआत हो गयी है. डीजीपी शनिवार को सुबह ही भोजपुर जिले की विधि-व्यवस्था और आपराधिक कांडों का जायजा लेने आरा पहुंचे थे.

इस दौरान शाहाबाद रेंज के डीआइजी नवीन चंद्र झा और एसपी राज के साथ उन्होंने पूरे जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ संवाद किया. डीजीपी सबसे पहले उन जिलों के दौरे पर जायेंगे, जहां आपराधिक कांड अधिक हो रहे हैं.

डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्देश

डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को छह बिंदुओं पर विशेष तौर पर काम करने का टास्क दिया. अपराधियों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्ती बरतने और आम जनता की शिकायतें सुनते हुए उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया गया.

Also Read: बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी से IAS संजीव हंस ने ली थी मर्सिडीज कार, एसवीयू ने कई और खुलासे किए

अपराध नियंत्रण के लिए लगातार होगी पुलिस गश्ती

विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती को लगातार सक्रिय रखने को कहा गया. पेशेवर और संगठित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ट्रायल चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने का टास्क भी पुलिस अधिकारियों को दिया गया.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >