Bihar Police Transfer: बिहार में 40 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SDPO और ASP बदले

Bihar Police Transfer: बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने 40 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसमें SDPO और ASP स्तर के अधिकारी शामिल हैं. पटना, बक्सर, छपरा, सुपौल समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती हुई है.

Bihar Police Transfer: बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गृह विभाग ने राज्य भर में पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है. कुल 40 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

पटना जिले में कई अहम बदलाव

पटना जिले में कई अहम बदलाव किए गए हैं. पटना नगर SDPO टू का दायित्व कामाख्या नारायण सिंह को मिला है, वहीं पटना विधि व्यवस्था SDPO टू कुमार ऋषिराज और पटना सदर SDPO टू रंजन कुमार को नियुक्त किया गया है. राज्य के अन्य जिलों में भी तबादले की लहर चली है. सुपौल से राजकुमार शाह को सहरसा भेजा गया है. वहीं, छपरा में SDPO-1 रहे राज किशोर सिंह अब पटना सिटी (पूर्वी) की कमान संभालेंगे.

विशेष शाखा से बक्सर पहुंचे आनंद कुमार

आनंद कुमार पाण्डेय, जो अब तक विशेष शाखा पटना में तैनात थे, उन्हें बक्सर का नया SDPO बनाया गया है. पटना पुलिस मुख्यालय से सुरज कुमार को मुजफ्फरपुर नगर SDPO-1 के पद पर भेजा गया है.

पटना के प्रशिक्षण विभाग में कार्यरत आशोक कुमार दास को औरंगाबाद के राइनगर भेजा गया है. वहीं, अपराध अनुसंधान विभाग (CID) पटना में कार्यरत सुनीता कुमारी अब झाझा (जमुई) में SDPO की जिम्मेदारी संभालेंगी.

रामकुमार सिंह का छपरा में तबादला

प्रसाद नाथ साहू, जो पटना मुख्यालय में वेटिंग लिस्ट में थे, अब सहरसा में SDPO-1 बनाए गए हैं. अररिया में पदस्थापित रामकुमार सिंह का तबादला छपरा कर दिया गया है, जहां वे SDPO-1 का दायित्व संभालेंगे.

मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी, जहानाबाद, औरंगाबाद समेत कई जिलों में SDPO और ASP स्तर के अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक अमले में हलचल है. गृह विभाग के इस फैसले को राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में 2011 में उभरी थी चंदन-शेरू की खौफनाक जोड़ी, तीन साल तक चलता रहा आतंक का खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >