बिहार में 6 महीने में बनेंगे 352 अस्पताल, इलाज के साथ मिलेंगी मुफ्त दवाएं

Bihar Panchayat: बिहार में पंचायत स्तर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में ग्रामीण अस्पतालों का बड़े पैमाने पर निर्माण शुरू हुआ है. 23 जिलों में बनने वाले इन अस्पतालों से गर्भवती महिलाओं, मरीजों और ग्रामीणों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पंचायत में ही उपलब्ध होंगी.

Bihar Panchayat: बिहार के पंचायत स्तर पर बड़े पैमाने पर ग्रामीण अस्पताल भवनों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) के निर्माण का शुरू हो गया है. बिहार के 23 जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मरीजों को अब उनकी पंचायत में ही गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और सुरक्षित प्रसव की सेवा मिलेगी.

टेली-मेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से एडवाइस, योग सेशन और स्वास्थ्य अवेयरनेस कार्यक्रम, टीकाकरण और अन्य नियमित टीकाकरण, स्क्रीनिंग और फॉलो-अप किया जायेगा. इन ग्रामीण अस्पतालों में 126 प्रकार की मुफ्त दवाएं भी दी जायेंगी.

सबसे ज्यादा लाभ इस जिले को

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा से इन ग्रामीण अस्पतालों का निर्माण विधानसभा क्षेत्रों में कराया जा रहा है. बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा अगले छह माह के अंदर इन अस्पतालों का निर्माण कराया जाना है. राज्य में सबसे अधिक 55 ग्रामीण अस्पतालों का निर्माण सीवान जिला में होगा. इस जिले के सीवान सदर, दरौंधा, बड़हरिया, महराजगंज में अस्पताल भवनों का निर्माण होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अन्य जिलों का हाल

बांका जिले में 28 अस्पतालों, मुजफ्फरपुर जिले में 25 अस्पतालों, दरभंगा में 22, भागलपुर व गया जिले में 21-21 अस्पतालों के अलावा अरवल जिला में 11, भोजपुर में 12, बेगूसराय में 10, बक्सर में तीन, गया में 21, जमुई में 10, जहानाबाद में 11, कैमूर में छह, लखीसराय में 12, नालंदा में आठ, पूर्णिया में 10, पूर्वी चंपारण में 12, मधेपुरा में 14, मुधुबनी में 10, सारण में 11, सहरसा में 16, वैशाली में 15 और पश्चिम चंपारण जिले में 10 ग्रामीण अस्पतालों को निर्माण कराया जा रहा है. इन अस्पतालों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और नर्सों द्वारा पूरे कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के दो जिलों में 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार के 25 जिलों के लोग अगले 48 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >