‘नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा’, JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

Bihar Next CM: पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर एक बार फिर पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में निशांत कुमार को फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार बताया गया. इतना ही नहीं, सीएम नीतीश के अधूरे सपने को निशांत कुमार की तरफ से ही पूरे किए जाने की बात कही गई.

Bihar Next CM: बिहार में इन दिनों राज्य के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है. आज दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इस बीच पटना में एक बार फिर जेडीयू ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाया गया है. शपथ से पहले फिर निशांत कुमार को फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार बताया गया है. इतना ही नहीं, सीएम नीतीश के सपने को पूरा करने के बारे में भी जिक्र किया गया है.

पोस्टर में क्या लिखा गया?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से ठीक पहले JDU ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर में लिखा, ‘बिहार छोड़कर हम बिहार वासियों को मत कीजिए आप अनाथ. पूछता है आज पूरा बिहार, आप जैसा कौन देगा सुरक्षा, गारंटी और पूरा साथ.’ आगे लिखा, ‘निशांत निश्चय, नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा.’

इस तरह से पोस्टर के जरिए निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई. पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के आगे निशांत कुमार की तस्वीर लगाई गई है. पोस्टर के जरिए लगातार निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

बिहार में नए सीएम पर दिल्ली में बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद आज दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक भी होगी. जानकारी के मुताबिक, बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार में नई सरकार के गठन और संभावित सीएम के नाम पर चर्चा करना है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचे. वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. लेकिन इससे पहले वे राज्यसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहेंगे.

Also Read: पटना के एक दुकान में लगी भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड की पहुंची गाड़ियां, लाखों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >