Bihar News: गुड न्यूज! पटना से इन दो बड़े शहरों के लिए चलेंगी 16 रैक की वंदे भारत, रेल मंत्री ने नए साल पर दिया तोहफा

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से देश के इन दो बड़े शहरों के बीच जल्द ही 16 रैक की वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है. दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से रेल मंत्री ने यह फैसला लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: राजधानी पटना से हावड़ा और लखनऊ के बीच ट्रेन से यात्रा के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब इस रुट पर 16 रैक की वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी. इन दोनों रुटों पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की बोगियों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है. इस फैसले के पहले फेज में राजधानी पटना से लखनऊ के गोमती नगर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22345/22346 वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक में बदलाव किया जाएगा. 

16 बोगी वाली वंदे भारत पटना पहुंची

जानकारी के अनुसार, पटना से लखनऊ के बीच चलने वाली 16 बोगी वाली वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानी पटना पहुंच चुकी है. जबकि दूसरे फेज में पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत की रैक जल्द ही पटना पहुंचेगी. ट्रायल होने के बाद इसका भी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. इन दोनों रुटों पर नई रैक से परिचालन शुरू होने के बाद आठ बोगियों वाली रैक को चेन्नई भेज दिया जाएगा.

वर्तमान में 15 जिलों से गुजर रही है वंदे भारत ट्रेन

वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर वीसी में बताया कि वर्तमान में बिहार के 15 जिलों से 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं या यूं कहें तो गुजर रही हैं. पिछले साल 12 मार्च को राजधानी पटना से लखनऊ के गोमती नगर के बीच आठ बोगियों वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था. वहीं पटना से हावड़ा के बीच 24 दिसंबर 2023 को आठ बोगियों वाली वंदे भारत का परिचालन शुरू हुआ था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने लिया फैसला 

लेकिन, दोनों रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या अधिक होने लगी है. ट्रेन पर लोड बढ़ गया है, इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल पाता था. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए दोनों रूटों पर 16 बोगियों की वंदे भारत चलाने का फैसला लिया गया है.

ALSO READ: Bihar Crime: बेटिंग एप के जरिए 304 करोड़ की ठगी, पुलिस ने 24 लोगों को दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >