बिहार के वैभव का चेन्नई में जलवा, सबसे कम उम्र में शतक ठोक तोड़े कई दिग्गजों के रिकॉर्ड...

Bihar News: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. 13 साल की उम्र में उन्होंने 58 गेंद पर शतक ठोक दिया है. इस शतक के बाद बाबर आजम और नजमुल हसन शांतो का रिकॉर्ड टूट गया है.

Bihar News: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. 13 साल की उम्र में उन्होंने 58 गेंद पर शतक ठोक दिया है. इस शतक के बाद बाबर आजम और नजमुल हसन शांतो का रिकॉर्ड टूट गया है. वैभव, पेशेवर क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

वह विभाजित बिहार में इंडियन टीम में बिहार से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिवसीय अंडर 19 सीरीज का हिस्सा हैं. वैभव के इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो के नाम था.

चेन्नई में खेला जा रहा है मैच, वैभव ने जड़ा शतक

चेन्नई के चेपॉक में यह मैच खेला जा रहा है. कल से शुरू हुए इस इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 71.4 ओवर में सभी विकेट गंवाते हुए 293 रन बनाई थी. अभी इंडिया बैटिंग कर रही है और स्कोर 38.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन है. विहान (76), वैभव (104) रन बनाकर आउट हो चुके हैं.

Also Read: पिता की राह पर चल सकते हैं चिराग, पटना में गठबंधन को लेकर कह दी ये बड़ी बात…

रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के बने खिलाड़ी

वैभव 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. बता दें की सबसे कम उम्र में रणजी में डेब्यू करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी बने थे. इसके पहले अलीमुद्दीन ने (उम्र- 12 साल 2 महीने 18 दिन) में डेब्यू किया था, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 15 साल और 232 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >