बिहार में दो सिपाही अभ्यर्थी गिरफ्तार, रिटेन एग्जाम में किए थे ये खेल, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Bihar News: पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अभ्यर्थियों ने स्कॉलर से लिखित परीक्षा दिलवाया था. पुलिस स्कॉलर के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.

Bihar News: पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अभ्यर्थियों ने स्कॉलर से लिखित परीक्षा दिलवाया था. बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं होने पर मामले का खुलासा हुआ है. एक औरंगाबाद और दूसरा सासाराम का रहने वाला बताया जा रहा है. ये दोनों अभ्यर्थियों ने रिटेन एग्जाम पास कराने के लिए स्कॉलर से 1-1 लाख रुपए में डील किए थे. रिटेन एग्जाम में स्कॉलर का बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनवाया गया था.

अटेंडेंस मैच नहीं होने से हुआ खुलासा

शुक्रवार को जब अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने सेंटर पर पहुंचे तो दोनों का अटेंडेंस मैच नहीं हुआ. जिसके बाद सेंटर पर मौजूद अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पकड़े गए अभ्यर्थियों ने बताया कि रिटेन टेस्ट पास कराने के लिए स्कॉलर को अपनी जगह बैठाया था. इसके बदले स्कॉलर को एक-एक लाख रुपया दिया गया था. पुलिस स्कॉलर के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.

Also Read: सन पेट्रोकेमिकल का बिहार में 36.4 हजार करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगी नौकरी

1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में हुए थे सफल

केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने 14 नवंबर को सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था. इस परीक्षा में 1 लाख 7 हजार 79 परीक्षार्थी सफल हुए थे. 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को सिपाही भर्ती परीक्षा बिहार के अलग-अलग सेंटरों पर आयोजित की गई थी. यह परीक्षा बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के 21 हजार 391 रिक्त पदों को भरने के लिए ली गई थी. करीब 17 लाख 87 हजार 720 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. जिसमें से 12 लाख के करीब अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >