तीन साल की हुई तेजस्वी-राजश्री की बेटी कात्यायनी, राबड़ी आवास के बाहर लगा पोस्टर

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की बेटी कात्यायनी का आज जन्मदिन है. इस मौके पर राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में तेजस्वी यादव, राजश्री यादव और उनके दोनों बच्चे इराज और कात्यायनी नजर आ रहे हैं.

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की बेटी आज तीन साल की हो गई हैं. पटना में राबड़ी आवास के बाहर बड़ा और आकर्षक पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर के जरिए कात्यायनी को बर्थडे की बधाई दी गई है. साथ ही तेजस्वी यादव का पूरा परिवार इसमें दिख रहा है. तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के साथ उनके दोनों बच्चे कात्यायनी और इराज नजर आ रहे हैं.

कात्यायनी और इराज के साथ तस्वीरें किया शेयर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर अपनी बेटी कात्यायनी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. वे कात्यायनी के साथ कई रील्स भी शेयर करते हैं, जिसे लोग खूब पसंद भी करते हैं. एक बार फेसबुक पर तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी के साथ वीडियो भी शेयर किया था.

जिसमें वह कात्यायनी के लिए घोड़ा बने हुए थे और बैकग्राउंड में ‘हर घर में बेटी हो’ गाना बज रहा था. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने अपने बेटे के जन्म पर कई तस्वीरों को शेयर किया था. सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने जय हनुमान भी लिखा था.

लालू प्रसाद ने रखा दोनों बच्चों का नाम

खास बात यह है कि, तेजस्वी यादव के दोनों बच्चों का नाम उनके दादा यानी कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ही रखा है. 27 मार्च 2023 को तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने थे. नवरात्र के छठे दिन राजश्री यादव ने कात्यायनी को जन्म दिया था, इस वजह से लालू यादव ने तेजस्वी की बेटी का नाम कात्यायनी रखा था. इसके बाद 2025 में कोलकाता में राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम भी लालू यादव ने ही इराज रखा था.

Also Read: भागलपुर में बनेगा नया रेल बाईपास, भीड़भाड़ की झंझट होगी खत्म, जानिए लागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >