Bihar News: पटना के बाजार में छाया जामुन का स्वाद, यूपी-बिहार के कई जिलों से हो रही आवक

Bihar News: पटना के बाजार में जामुन की खूब बिक्री हो रही है. फुटपाथ से लेकर ठेलों और फल विक्रेताओं के ठिकानों पर जामुन की मांग बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह जामुन उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज और बिहार के बक्सर, भोजपुर, और रोहतास जिलों से आता है.

Bihar News: गर्मी के इस मौसम में पटना के बाजारों में जामुन की मिठास और कसैलापन लोगों को खूब भा रहा है. बाजार में जामुन की कीमत गुणवत्ता और आकार के आधार पर 150 से 300 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है. शहर के बोरिंग रोड, कंकड़बाग, कदमकुआं, अंटाघाट, चिरैयाटांड़, राजेंद्र नगर, राजीव नगर, बेली रोड, अशोक राजपथ, बाजार समिति, गांधी मैदान और मीठापुर सब्जी मंडी जैसे प्रमुख बाजारों में जामुन की खूब बिक्री हो रही है. फुटपाथ से लेकर ठेलों और फल विक्रेताओं के ठिकानों पर जामुन की मांग बनी हुई है.

बारिश के बाद जामुन की आपूर्ति में थोड़ी गिरावट

व्यापारियों की मानें तो पटना में बिकने वाला जामुन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज और बिहार के बक्सर, भोजपुर, और रोहतास जिलों से आता है. कुछ मात्रा में गया और औरंगाबाद से भी इसकी आपूर्ति हो रही है. विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के बाद जामुन की आपूर्ति में थोड़ी गिरावट आयी है, जिससे दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दो हफ्तों तक जामुन की मांग और आपूर्ति बनी रहेगी, इसके बाद इसका सीजन धीरे-धीरे समाप्त हो जायेगा.

कारोबारियों ने बतया कि सफेदा जामुन या देशी जामुन

यह प्रजाति आकार में छोटी होती है, रंग गहरा बैंगनी या काला होता है. स्वाद में तीखा और कसैला. बड़ा जामुन (राम जामुन) यह आकार में बड़ा, गूदा अधिक और बीज अपेक्षाकृत छोटा. स्वाद में हल्की मिठास और कम कसैलापन. जाम्बुला जामुन : यह किस्म आमतौर पर बागवानी पद्धति से तैयार होती है. आकार गोल और चमकदार होता है। स्वाद हल्का मीठा और रसीला. जंगली जामुन : छोटे आकार का जामुन, स्वाद में ज्यादा कसैला होता है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में भी दिखेगा बारिश का कहर, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया चेतावनी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >