Bihar News: वैशाली में एसटीएफ टीम पर हमला, फरार अपराधी को गई थी पकड़ने, दो जवान घायल

Bihar News: वैशाली जिले में एसटीएफ की टीम पर हमला किया गया. पुलिस फरार अपराधी को पकड़ने गई थी लेकिन उसके परिजनों ने हमला कर दिया. इस घटना में दो जवान घायल हो गए. हालांकि, अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bihar News: बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ. वैशाली जिले में आज एसटीएफ की टीम फरार अपराधी को पकड़ने गई थी लेकिन उसके परिजनों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया. मामला जिले के सदर थाना इलाके के पानापुर लंगा से जुड़ा हुआ है. इस घटना में दो जवान घायल भी हो गए. हालांकि, पुलिस द्वारा अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

फरार अपराधी के बारे में मिली थी सूचना

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पानापुर लंगा निवासी अजीत अपने घर आया है. अजीत पर मार्च महीने में बराटी थाना इलाके के मदारपुर स्थित एक होमियोपैथिक डॉक्टर के क्लिनिक में घुसकर गोली मारने का आरोप है. इस घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार चल रहा था. जिसके बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो टीम गिरफ्तार करने पहुंच गई.

अपराधी परिजनों ने किया हमला

दरअसल, अजीत को पकड़कर ले जाने के दौरान ही उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसमें एसटीएफ के जवान पंकज कुमार और पिंटू कुमार घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के बाद पुलिस ने पथराव करने के आरोप में नीलम कुमारी सिन्हा को हिरासत में लिया है. दूसरी तरफ गिरफ्तार अजीत से एसटीएफ पूछताछ करने में जुट गई है.

कई थानों की पुलिस पहुंची अस्पताल

दरअसल, पुलिस पर पथराव की सूचना मिलते ही एसटीएफ डीएसपी और अन्य कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची. इस दौरान घायल जवानों का हालचाल लिया गया. साथ ही घटना को लेकर पुलिस घायल जवान के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है.

इससे पहले भी वैशाली में पुलिस पर हुए हमले

इससे पहले भी वैशाली में पुलिस पर हमला किया गया था. दरअसल, राजापाकर थाना इलाके के चौसीमा कल्याणपुर गांव के फकीर टोला में आइसक्रीम का पैसा नहीं देने पर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ था. जब सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन, उग्र भीड़ ने राजापाकर थाने की डायल 112 की गाड़ी पर हमला बोल दिया.

Also Read: Bihar Dengue: पटना के अलग-अलग इलाकों से मिले डेंगू के 18 नए मरीज, 479 पहुंची संक्रमितों की संख्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >