Bihar News: छठ को लेकर पटना में खास तैयारी, रेलवे स्टेशनों पर तीन शिफ्ट में 30 मजिस्ट्रेट और पुलिस किये गए तैनात

Bihar News: पटना में छठ पर्व को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर्स की सुरक्षा को देखते हुए तीन शिफ्ट में 30 मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात किये गए हैं. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने पैसेंजर्स की सुरक्षा को देखते हुए कई आदेश दिये हैं.

Bihar News: पटना में छठ के मौके पर काफी संख्या में पैसेंजर्स के आने को लेकर सुरक्षा को देखते हुए पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन और दानापुर रेलवे स्टेशन पर तीन शिफ्ट में 30 मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी तैनात किये गये हैं. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने छठ महापर्व पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को रेलवे के अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर काम करने का निर्देश दिया है.

मेडिकल टीम को तैयार रहने का आदेश

इसके साथ ही पैसेंजर्स की एंट्री और एग्जिट सही तरीके से रखने को कहा है. सिविल सर्जन को किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए लाइफ सेवर दवाओं और एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम को एक्टिव रखने के लिए कहा है.

तीन रेलवे स्टेशनों का किया गया निरीक्षण

दरअसल, मंगलवार की रात हाजीपुर के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक और दानापुर मंडल के डीआरएम ने दानापुर, राजेन्द्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छठ पूजा को लेकर भीड़ के मैनेज करने की तैयारी का जायजा लेते हुए उनकी सुविधा के लिए और भी बेहतर मैनेजमेंट के लिए आवश्यक निर्देश दिये.

सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने का आदेश

पैसेंजर्स की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए स्टेशनों पर पदस्थापित स्टेशन स्टाफ के रेल कर्मियों और रेल सुरक्षा बल को लगातार चौकन्ना रहने का निर्देश दिया.

पैसेंजर्स के लिये बनाये गए होल्डिंग एरिया

डीआरएम दानापुर के निर्देश पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है. दानापुर में दो होल्डिंग एरिया, पटना में तीन (दो महावीर मंदिर साइड और एक करबिगहिया साइड) और राजेन्द्र नगर टर्मिनल में एक होल्डिंग एरिया बनाया जायेगा. उन्होंने ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को एक लाइन में खड़ा करके उन्हें ट्रेन में चढ़ाने का निर्देश दिया.

Also Read: Bihar Election 2025: 12 सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवार आमने-सामने, पप्पू यादव बोले- वापस होना चाहिये नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >