मानव तस्करी पर एक्शन में बिहार पुलिस, जानिए DGP विनय कुमार ने क्या कहा

Bihar News: बिहार में मानव तस्करी को लेकर बिहार पुलिस सख्त हो गई है. हर साल राज्य से लगभग 15 हजार बच्चे गायब हो रहे हैं. डीजीपी विनय कुमार ने कहा, मानव तस्करी को लेकर राज्य की पुलिस और विभिन्न संगठन काम कर रही है.

Bihar News: बिहार से हर साल करीब 15 हजार बच्चे गायब हो रहे हैं. मानव तस्करी को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. इस मामले में राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने कहा, मानव तस्करी को लेकर राज्य की पुलिस और विभिन्न संगठन काम कर रही है. ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में बच्चियों को शामिल किया जा रहा है, जहां उनका शोषण किया जाता है.

‘नेपाल से लाई जा रही हैं लड़कियां’

डीजीपी विनय कुमार ने यह भी कहा कि नेपाल से लड़कियों को लाया जा रहा है. ऐसा शिक्षा की कमी की वजह से होता है. इसके लिए ऑर्गेनाइज्ड गैंग है. इसके जरिए ही लोग आर्थिक गतिविधियां चला रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में साइबर स्लेवरी गैंग भी एक्टिव है. पासपोर्ट बनवा कर अच्छी नौकरी का झांसा देकर दूसरे देश में लोगों को ले जाते हैं.

‘सैकड़ों लोगों को छुड़ाया गया’

डीजीपी विनय कुमार ने यह भी बताया कि अब तक सैकड़ों लोगों को इससे छुड़ाया गया है. ह्यूमन ट्रैफिकिंग में नए-नए केस सामने आते हैं. बाल मजदूरी भी बहुत पहले से है. हमलोग अन्य राज्यों से बच्चों को वापस ला रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा, बिहार सरकार चिंतित है. लेकिन NGO भी काम कर रही है.

इतने हजार लोगों को नहीं कर पाते ट्रेस

डीजीपी विनय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए राज्य में डीएसपी स्तर का विशेष पद भी बनाया गया है और ऐसा करने वाला बिहार पहला राज्य है. साथ ही आने वाले दिनों में इसे और मजबूत किया जाएगा. बच्चों के गुम होने को लेकर 15 हजार से ज्यादा एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं. इनमें 5 से 6 हजार बच्चों को ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन बाकी बच्चों को वापस भी लाया जा रहा है.

Also Read: अगले 48 घंटे बिहार में छाया रहेगा बादल, बारिश के साथ हाई स्पीड में हवा चलने का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >