बिहार के 50 % लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स नहीं मिलने पर करते हैं ओवरथिंक, रिपोर्ट जानकर चौंक जायेंगे

Bihar News: बिहार के 60 प्रतिशत लोग जरूरत से ज्यादा सोचते हैं. लगभग 50 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लाइक्स नहीं मिलने के कारण ओवरथिंक करते हैं. इसके साथ ही अन्य कई बड़े खुलासे महिला विकास मंत्रालय की रिपोर्ट में हुए.

Bihar News: बिहार के लोगों से जुड़ी बेहद जरूरी बातें सामने आई. राज्य में 60 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो जरूरत से ज्यादा सोचते हैं. इसके साथ ही 50 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर लाइक्स नहीं मिलने के कारण कई तरह की बातें सोचते हैं. साथ ही रेस्टोरेंट में क्या खाना है, यह फैसला लेने में करीब 40 प्रतिशत लोग 20 से 25 मिनट का समय लेते हैं.

महिला विकास मंत्रालय की रिपोर्ट

दरअसल, महिला विकास मंत्रालय की तरफ से किए गए सर्वे के बाद एक रिपोर्ट जारी किया गया, जिसमें बिहारियों को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे हुए. बिहार के लोग पठन-पाठन या काम की बातों से ज्यादा इधर-उधर की बातों पर समय लगाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर लोग 24 घंटे में चार से पांच घंटे केवल सोचने में निकाल दे रहे हैं. दरअसल, इस सर्वे में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, नौकरीपेशा, बिजनेस करने वालों को शामिल किया गया था.

एक महीने तक हुआ सर्वे

जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई से 15 अगस्त एक सर्वे किया गया था. जिसमें करीब 30 लाख 90 हजार 675 लोग शामिल हुए. मंत्रालय की वेबसाइट पर एक लिंक दिया गया था. इसमें टटोटल 15 क्वेश्चन थे. जिसके जवाब सिर्फ हां या ना में देने थे. रिपोर्ट की मानें तो राज्य के 40 प्रतिशत यानी 30 लाख 90 हजार में 15 लाख के लगभग लोग रेस्टोरेंट में खाना चुनने में 20 से 25 मिनट लगा देते हैं. इस काम को ये सबसे कठिन मानते हैं.

महिलाओं से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे

इसके अलावा करीब 11 हजार लोग अगर किसी के लिए गिफ्ट लेना हो तो इसके लिए कई-कई घंटे लगा देते हैं. महिलाओं को लेकर रोचक खुलासे हुए हैं कि 30 लाख लोगों में से 18 लाख महिलाएं अधिक सोचती हैं. इसमें घर में हर दिन सुबह और रात में खाना बनाने से लेकर बच्चों को डांटने तक शामिल है. इसके अलावा कामकाजी महिलाएं ऑफिस के सहयोगी और बॉस के किसी बात पर डांटने से ज्यादा सोचने लगती है.

रिपोर्ट में से भी बड़े खुलासे

इस सबके अलावा रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि 4 प्रतिशत युवा रिल्स किस मुद्दे पर बनाई जाए, इस पर समय देते हैं. घूमने जाने के लिए सोचने पर तीन से चार घंटे देते हैं. साथ ही कौन से कपड़े पहनने हैं, इसके लिए 35 प्रतिशत लोग दो से तीन घंटे देते हैं. रोजी-रोजगार वाले अपने काम को लेकर 15 प्रतिशत तो वहीं 10 प्रतिशत स्टूडेंट अपनी पढ़ाई को बेहतर करने के बारे में सोचते हैं.

Also Read: Road Accident In Bihar: बिहार में शाम के 6 से रात के 9 बजे तक होती है ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं, रिपोर्ट में और भी बड़े खुलासे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >