Bihar News: बिहार के अलग-अलग जिलों में कर्मा पूजा के दिन 18 की मौत, नवादा में एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान

Bihar News: बिहार के अलग-अलग जिलों में कर्मा पूजा के दिन 18 लोगों की मौत हो गई. नवादा में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान गई. पुनपुन, बाढ़ और मोकामा में एक-एक और इसके अलावा अन्य कई जिलों में भी लोगों की मौत हुई.

Bihar News: बुधवार को धूमधाम से बिहार के कई जिलों में कर्मा पूजा की गई. इसी बीच यह भी खबर आई कि अलग-अलग जिलों में कर्मा पूजा के दिन 18 लोगों की मौतें हुई. पुनपुन, बाढ़ और मोकामा में डूबने से एक-एक की जान चली गई. नवादा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मुंगेर, नालंदा, बगहा और बांका में भी एक-एक की डूबने से मौत हो गई.

मनेर में दो की मौत

मनेर की खासपुर पंचायत के हितवावा गांव के पास कर्मा पूजा के दिन शाम में बनाइया नाला में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई. दरअसल, दोनों कर्मा पूजा के लिए दुनाइया नाला के पास चर लाने गए थे. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों किशोरों के शव को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतकों में मनेर के खासपुर चक्रिया टोला निवासी भेखा राय का 16 साल का बेटा धीरज और सुदामा व्यास का बेटा कुंदन कुमार शामिल है.

पुनपुन में नदी में डूबने से मौत

दूसरी तरफ पुनपुन थाना इलाके के मराचीगांव में झुर लाने गया 13 साल के किशोर की मोरहर नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मराची गांव निवासी मुन्ना पासवान के बेटे राजकुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची. देर शाम तक काफी प्रयास के बाद शव बरामद किया जा सका. जबकि घोसवरी थाना इलाके में भी बुधवार को ही एक 14 साल के लड़के की डूबने से मौत हो गई.

नवादा में दर्दनाक हादसा

नवादा में तो बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. जिले के पकरीबरावा में आहर में नहाने गई दो सगी बहनों और मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई. गोताखोरों की मदद से एक-एक कर सभी को आहर से बाहर निकाला गया. उन्हें पकरीबरावां के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. हालांकि, इस दौरान एक बच्ची को किसी तरह बचा लिया गया.

मुंगेर में भी गई जानें

मुंगेर की बात करें तो, जिले के झौवा बहियार में बुधवार दोपहर करीब एक बजे गंगा के ढाब में स्नान करने के दौरान डूबने से मां-बेटे के साथ तीन की मौत हो गई. मृतकों में झीवा बहियार पंचायत की वार्ड संख्या 6 पासवान टोला के मणिकांत पासवान की पत्नी लक्ष्मी देवी (35), बेटे निशिकांत कुमार (14) और पड़ोस के रूदल पासवान की बेटी प्रिया कुमारी (15) है. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों का शव बरामद किया गया.

Also Read: Expressway In Bihar: बिहार में यहां बन रहे एक्सप्रेसवे से 7 जिलों को बड़ा फायदा, 4 हिस्सों में होगा निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >