काराकाट से चुनाव लड़ना चाहती हैं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, बोली- “हारने के बाद वो एक बार भी नहीं गए…”

Bihar News: अभिनेता से नेता बने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह 2024 में हार के बाद क्षेत्र नहीं गए, जिससे मतदाताओं की उम्मीदें टूट गईं। जानिए ज्योति सिंह ने क्या कहा?

Bihar News: बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। इसी बीच पवन सिंह और उनकी पत्नी का विवाद भी गरमाया हुआ है। एक तरफ अभिनेता से नेता बने पवन सिंह ने एक बार फिर एनडीए का दामन थाम लिया है। वहीं दूसरी तरफ अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ज्योति सिंह ने आगे कहा कि उनके पति 2024 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद से अब तक क्षेत्र में एक बार भी नहीं गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 

दो लाख से अधिक लोगों की भावनाएं हुई आहत

ज्योति सिंह ने बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने अपने पति के हालिया आरोपों का जवाब दिया। पवन सिंह ने दावा किया था कि उनके खिलाफ विवाद उस समय से शुरू हुआ, जब उन्होंने एनडीए के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और बिहार चुनाव में सक्रियता दिखाई। ज्योति सिंह ने कहा कि पवन सिंह को वोट देने वाले दो लाख से अधिक लोगों की उम्मीदें और भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से इस पूरे विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

ज्योति सिंह ने कहा,

“मैं बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ना चाहती हूं क्योंकि पवन सिंह ने वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद अब तक उस क्षेत्र का दौरा तक नहीं किया। जिन्होंने उन पर भरोसा किया, उनकी उम्मीदें टूट गई हैं। फिर भी मुझे ही राजनीतिक कारणों से दोषी ठहराया जा रहा है। जो व्यक्ति उन दो लाख लोगों के लिए खड़ा नहीं हो सका जिन्होंने उसे वोट दिया, वह अपनी पत्नी के लिए कैसे खड़ा होगा?”

ALSO READ: Bihar Election 2025: आचार संहिता के बाद EC की चेतावनी, AI कंटेंट से फेक जानकारी दी तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >