Bihar News: पटना के चिड़ियाघर में बाघ और शेर के लिए बनेगा ग्लास ब्रिज, न्यूयॉर्क के जू जैसा दिखेगा नजारा

Bihar News: पटना के चिड़ियाघर में जाने पर अब न्यूयॉर्क के जू जैसी फीलिंग आयेगी. दरअसल, यहां बाघ और शेर के लिए ग्लास ब्रिज बनाए जायेंगे. इसकी ऊंचाई 25 फीट जबकि लंबाई 50 से 60 फीट की होगी. इसके साथ ही पटना जू में नए तरीके से केज का निर्माण भी किया जायेगा.

Bihar News: पटना के चिड़ियाघर का लुक बदलने वाला है. पटना जू देश का पहला चिड़ियाघर होगा जहां बाघ और शेर के लिए ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा. इस ब्रिज की ऊंचाई 25 फीट जबकि लंबाई 50 से 60 फीट की होगी. इसके बनने से पटना जू में लोग यहां की सड़क से आते-जाते ही बाघ और शेर देख सकेंगे. हालांकि, ग्लास ब्रिज का निर्माण कार्य साल 2026 से शुरू होगा.

न्यूयॉर्क वाले जू के जैसी ही आयेगी फीलिंग

जानकारी के मुताबिक, पहली बार न्यूयॉर्क के जू में ऐसा ग्लास ब्रिज बना था. ऐसे में ग्लास ब्रिज बनने के बाद पटना में भी न्यूयॉर्क वाले जू के जैसी ही फीलिंग आयेगी. पहले बाघ के लिए ग्लास ब्रिज बनाया जायेगा और उसके बाद शेर के लिए बनाया जायेगा. इसके साथ ही पटना जू के अधिकतर केज 50 साल से अधिक पुराने हैं. ऐसे में उनका निर्माण अब नए तरीके से किया जायेगा.

नए तरीके से बनाए जायेंगे केज

ग्लास ब्रिज के बनने से इसमें बाघ और शेर केज में आ-जा सकेंगे और यह केस भी ग्लास का बनेगा. इसके अलावा केज तक विजिटर्स के जाने के लिए एक कॉरिडोर भी बनाया जायेगा. इसमें एक बार एंट्री करने के बाद सभी जानवरों और पक्षियों को देख सकेंगे. इसके साथ ही अगले पांच साल में सभी केज के नए तरीके से बना लेने की तैयारी है.

पटना जू में किए जा रहे कई बदलाव

दरअसल, पटना जू में कई तरह के बदलाव आने वाले दिनों में देखे जा सकेंगे. सबसे पहले साफ-सफाई और हरियाली को और बेहतर बनाया जा रहा है. पटना जू में आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गाइड की भी व्यवस्था की जायेगी. प्रशिक्षित गाइड पर्यटकों को जानवरों, पक्षियों और पेड़ों से जुड़ी हुई जरूरी जानकारियां देंगे. साथ ही साथ बच्चों के लिए भी खास व्यवस्था रहेगी. दरअसल, स्पेशल एजुकेशनल एक्टिविटी जैसे कि एनिमल फीडिंग शो और नेचर वॉक शुरू होगा. इससे यह फायदा होगा कि पर्यावरण के साथ-साथ जीव-जंतुओं के बारे में उनकी समझ बढ़ सकेगी.

Also Read: CM Nitish Gift: बिहार में शिक्षा सेवकों और विकास मित्रों के भत्ते बढ़े, टैबलेट-स्मार्ट फोन खरीदने के लिए सरकार देगी पैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >